नई दिल्ली: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू की मदद से कई तरह की डिशिज बनाकर खाते हैं जैसे-आलू चाट, स्वीट पोटैटो, आलू मटर या आलू के पराठे आदि। लेकिन क्या कभी आपने भरवां तंदूरी आलू का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए भरवां तंदूरी आलू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप रोजाना एक ही तरह की आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो ये डिश आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। यह डिश इतनी स्वादिष्ठ और मजेदार होती है कि इसको एक बार खाकर आप बार-बार खाने की फरमाइश करेंगे, तो चलिए जानते हैं भरवां तंदूरी आलू बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – बाजार की मिलावटी ड्रिंक की बजाय, ट्राई करें टेस्टी अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर, जानें रेसिपी
भरवां तंदूरी आलू बनाने की सामग्री-
-4-5 आलू
-1 कप पनीर कद्दूकस
-2 टेबलस्पून बेसन
-1/2 कप दही
-2-3 हरी मिर्च
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून हल्दी
-2 टेबलस्पून हरा धनिया
-1 टी स्पून चाट मसाला
-2 टेबलस्पून काजू
-1 टेबलस्पून किशमिश
-1 टी स्पून हरी मिर्च पेस्ट
-1 टी स्पून अदरक पेस्ट
-1 नींबू
-2 टेबलस्पून तेल
-स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – गणेश चतुर्थी प्रसाद के लिए बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक अंजीर की खीर, जानें रेसिपी
भरवां तंदूरी आलू बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को लेकर अच्छे से छील लें।
फिर आप आलू के ऊपरी भाग को काटें और स्कूपर की मदद से ऊपरी सहत को खाली कर लें।
इसके बाद आप इन खोखले आलुओं को साफ पानी में डालें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
फिर आप इनको पानी से निकालकर एक कपड़े पर उल्टा रखकर सारा पानी निकाल लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें आलू डालें और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
इसके बाद आप आलू को निकालकर एक प्लेट या बाउल में रख लें।
फिर आप स्कूप से निकाले गए आलू के गूदे को भी सुनहरा भूरा होने तक तल लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें अदरक और कटी हरी मिर्च डालकर भून लें।
इसके बाद आप इसमें बारीक कटे काजू और किशमिश डालकर भून लें।
फिर आप इन सारी चीजों को एक बाउल में निकालकर रख लें।
इसके बाद आप इस मिक्चर में कद्दूकस किया पनीर और स्कूप किए फ्राइड आलू डालकर मैश कर लें।
फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक, हरा धनिया और चाट मसाला डालकर मिक्स कर दें।
इसके बाद आप एक फ्राइड आलू में तैयार स्टफिंग को भरें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह से दबा दें।
फिर आप एक बर्तन में बेसन, दही, अदरक, मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और बाकी के अन्य मसाले डालें।
इसके बाद आप इसमें एक बड़ा चम्मच तेल डालें और सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इस मिक्चर को आलू के ऊपर लगाकर करीब 10 मिनट तक मैरीनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक सीक लेकर आलू के अंदर से निकाल लें।
फिर आप इसमें एक नींबू का टुकड़ा और एक और आलू लगाकर ट्रे के ऊपर रख दें।
इसके बाद आप इनको ओवन में करीब 15 मिनट तक पका लें।
अब आपके स्वादिष्ट भरवां तंदूरी आलू बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines