Stainless Steel Cow : गाय से 6 गुना ज्‍यादा दूध देगी ये स्‍टील की गाय, अंत‍र‍िक्ष में द‍िखाएगी कमाल 

Stainless Steel Cow : स्टेनलेस स्टील से बनी इस रोबोटिक गाय का दूध वीगन होगा, जिससे पनीर भी बनाया जा सकेगा।

Those Vegan Cowboys

फोटो सोर्स (thosevegancowboys.com)

Stainless Steel Cow : तो क्‍या अब हम स्‍टील की गाय का दूध पीएंगे? जी हां…आपने ब‍िल्‍कुल सही सुना है! दरअसल एक कंपनी ने स्‍टील से बनी एक गाय तैयार की है, जो सामान्‍य गाय से छह गुना ज्‍यादा तक दूध दे सकती है। यही नहीं इस दूध से आप पनीर और चीज भी बना सकते हैं। अच्‍छी बात यह है क‍ि Vegan लोग जो म‍िल्‍क प्रोडक्‍ट से दूर रहते हैं, वो भी इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

इसकी एक और खास बात है क‍ि इसे स्‍पेस में भी ले जा सकते हैं। दोज वीगन काऊबॉयज (Those Vegan Cowboys) ने दावा किया है कि उसने स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel Cow) की एक ऐसी गाय बनाई है जो घास को माइक्रोबियल फर्मेंटेशन कर दूध बनाएगी। इस गाय का दूध वीगन होगा। इतना ही नहीं , इस दूध से पनीर भी बन सकता है और इसका स्वाद ठीक उसी पनीर की तरह होगा, जिसका हम इस्तेमाल करते हैं।

दोज वीगन काऊबॉयज से जुड़े एक शख्स ने बताया ने हम स्टेनलेस स्टील की गाय को घास खिलाते हैं जिसे मार्गरेट कहते हैं। इससे वह कैसिइन पैदा करती है। कैसिइन पनीर में पाया जाने वाला एक प्रोटीन होता है जो दूध में पाया जाता है। कैसिइन से पनीर में वही स्वाद आएगा जो जानवरों के दूध से पनीर में मिलता है। दोज वीगन काऊबॉयज की तरफ से दावा किया गया है कि स्टेनलेस स्टील गाय के दूध से पनीर का स्वाद बिलकुल वैसा ही होगा जैसा जानवरों के दूध से बने पनीर का होता है।

Those Vegan Cowboys 1

फोटो सोर्स (thosevegancowboys.com)

अगर स्टेनलेस स्टील से बनी गाय (जिसे रोबोटिक गाय भी कहा जा रहा है) सफल हो जाती है तो डेयरी उद्योग में यह एक बड़ी क्रांति साबित हो सकती है। माना जाता है की धरती का 30 प्रतिशत हिस्सा कृषि के लिए उपयोग में लिया जाता है और इसका सबसे अधिक उपयोग पशुपालन के लिए होता है। अधिकतर पशुओं को दूध के लिए पाला जाता है। एक गाय को 25 लीटर दूध देने के लिए 50000 कैलरी और 150 लीटर से अधिक पानी की आवश्यकता होती है।

कंपनी के वेबसाइट पर गाय के बारे में बताया गया है कि यह दुनिया में अपनी तरह की पहली गाय है। जिसका नाम मार्गरेट थैचर रखा गया है है। कहा तो यह भी जा रहा है की इस गाय का उपयोग अंतरिक्ष में भी होगा। स्टेनलेस स्टील गाय की वजह से दूध और दूध से बनी चीजों को प्राप्त करने के अन्य विकल्प भी उपलब्ध हो जायेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ