Fran Garcia’s Relationship Rumors : गर्लफ्रेंड को तो कई लोग डेट किए होंगे, इससे जुड़ी अजीब और अच्छी कहानी भी सुनने को मिली होगी। गर्लफ्रेंड के साथ घूमने, टहलने लोग बाहर तो जाते ही हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि गर्लफ्रेंड की मां को कोई डेट पर ले जाए? ऐसा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है और इसका कनेक्शन एक स्टार खिलाड़ी से है।
स्पेनिश स्टार फ्रान गार्सिया अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। गार्सिया ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते को तोड़ दिया और अब वह अपनी गर्लफ्रेंड की मां को डेट कर रहे हैं।
गार्सिया की चुप्पी से बढ़ा संदेह
हालांकि गार्सिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड लामास की मां को डेट कर रहे हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस मामले में इतनी सच्चाई है, इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन खबरें और फिर उन पर गार्सिया की चुप्पी संदेह पैदा कर रही है।
एक तरफ जहां फ्रान गार्सिया और एस्टेला लामास के अलग होने की चर्चाएं हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ दोनों सोशल मीडिया पर अभी भी एक दूसरे को फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने TikTok पर कई रोमांटिक वीडियो शेयर किए हैं और उन्हें भी डिलीट नहीं किया है। ऐसे में किसी के पास कोई जवाब नहीं है कि आखिर हो क्या रहा है।
यह भी पढ़ें : होंठों के लिए मां के करोड़ों के गहने 700 रुपये में बेचे, चीनी लड़की की चौंकाने वाली करतूत
सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि दोनों अलग हो रहे हैं और अलग होने की वजह गर्लफ्रेंड की मां और फ्रान गार्सिया के बीच नजदीकी है। वहीं कुछ अन्य का कहना है कि लोग सिर्फ तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और अफवाह उड़ा रहे हैं। दोनों ना तो अलग हुए हैं और ना ही अलग होने वाले हैं।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
22 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines