हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sooryavansham के अमिताभ बच्चन ने भी किया 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस! Video Viral

विज्ञापन

Viral Video: आज के युग में क्या कुछ संभव नहीं है। अब तो वो समय भी पुराना हो गया जब किसी अन्य व्यक्ति का चेहरा असलियत में किसी और के साथ बदल दिया जाए। जब वास्तविक में प्लास्टिक सर्जरी आम हो चली है तो सोशल मीडिया पर डलने वाली लाखों-करोड़ों वीडियो की तो क्या ही बात करें। वहां तो कब क्या कहां जोड़ दिया जाता है, कुछ नहीं मालूम। सामने चेहरा किसी का होता है और शख्स जो बोल रहा होता है वह एडिट कर दिया जाता है। भारत में उन युवाओं की कमी नहीं जो इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का मीम बनाने के लिए पूरा फायदा उठा रहे हैं। अब एक वीडियो वायरल है, जिसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को देखा जा सकता है। हालांकि, उस वीडियो में ट्विस्ट बहुत है।

सूर्यवंशम फिल्म किसने नहीं देखी होगी। अगर नहीं भी देखी तो सोशल मीडिया पर उसपर बनने वाले मीम्स को तो देखा ही होगा। इस फिल्म से एक एक्ट को निकालकर ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने के साथ जोड़ दिया गया। यह गाना इन दिनों बहुत ट्रेंडिंग में है और बड़े-बड़े अभिनेता व नेत्री भी इसपर रील बना चुकी हैं। अमिताभ बच्चन ने ऐसी कोई रील नहीं बनाई, लेकिन उनकी फिल्म से एक एक्ट को निकालकर इस गाने से जोड़ दिया, जो अब लोगों को बहुत आनंद दिला रहा है।

ऐसा लगा वास्तव में बच्चन ने किया डांस

यह क्लिप 1999 की फिल्म सूर्यवंशम से है जिसमें अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रसिद्ध भूमिकाओं में से एक भानु प्रताप की भूमिका निभाई है। रील में बिग बी को लता मंगेशकर के हिट ट्रैक ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ के आकर्षक रीमिक्स बीट्स पर थिरकते हुए दिखाया गया है। जिस तरह से वीडियो को एडिट किया गया वह इस तरह से बनाया गया कि जैसे बड़े बच्चन वास्तव में वायरल कोरियोग्राफी कर रहे थे।

Manojchauhan70_ द्वारा साझा किए गए वीडियो को 15.3 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 1.2 मिलियन लाइक्स मिले। रील देखने के बाद नेटिजन्स ने इसे सबसे पहले और जहां से ट्रेंड शुरू हुआ, उन सबसे बेहतर बताया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें