वायरल रील से पकड़े गए अवैध हथियार, हवाई फायरिंग का बनवाया था वीडियो

Solapur News : महाराष्ट्र के सोलापुर में एक शख्स को हवाई फायरिंग कर रील बनाना भारी पड़ गया है। पुलिस ने जब शख्स के घर छापेमारी की तो हैरान रह गई। आरोपी के घर से कई हथियार बरामद हुए हैं।

Solapur Viral Reel Police

Solapur News : सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अजीबोगरीब रील बनाते हैं। कुछ तो रील बनाने के लिए अपनी ही नहीं दूसरों की भी जान खतरे में डाल देते हैं। ऐसे ना जाने कितने लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। अब ताजा मामला महाराष्ट्र के सोलापुर से सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में शख्स बुरी तरह फंस गया है, उसके घर से हथियारों का जखीरा पकड़ा गया है।

सोलापुर में एक शख्स रात के वक्त रील बनाने के लिए फायरिंग करता दिखाई दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई लोग एक जगह खड़े हैं। वहां कई गाड़ियां भी खड़ी हैं। इसी बीच एक शख्स पिस्टल लेकर फायरिंग करता है। इसके साथ ही वह फायिरंग करने का वीडियो भी रिकॉर्ड करवा रहा है।

वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सोलापुर पुलिस हरकत में आई और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद छापेमारी के दौरान शख्स के घर में बड़ी संख्या में हथियार मिले। बताया गया कि शख्स ने मोहोल तालुका में हवाई फायरिंग की थी।


प्रशांत तुकाराम भोसले को बिना लाइसेंस के हथियार रखने के मामले में मुखबिर से सूचना मिली थी और उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस निरीक्षक हेमंत शेडगे को जानकारी मिली तब यह एक्शन लिया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रशांत भोसले को अदालत में पेश किया गया तो उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बताया गया कि शख्स पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला, अवैध और खतरनाक हथियार रखना, आतंक फैलाना, नकली शराब बनाना और बेचना और चोरी जैसे अपराध दर्ज हैं। प्रशांत भोसले के घर की तलाशी लेने पर एक ब्लैक स्पॉटिंग राइफल और 4 जिंदा कारतूस और पिस्तौल, मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि प्रशांत भोसले पर सोलापुर जिले के साथ-साथ मुंबई, पुणे, सांगली, कोल्हापुर, रत्नागिरी जिलों में गंभीर अपराध दर्ज हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ