---विज्ञापन---

World Tallest Woman विमान में स्ट्रेचर पर क्यों? इंस्टाग्राम के वीडियो में खुला राज

World's Tallest Woman : दुनिया की सबसे लंबी औरत को हवाई जहाज में यात्रा करते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। GWR द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने अपने अनुभव शेयर किए हैं।

---विज्ञापन---

World’s Tallest Woman : रूमेसा गेलगी के पास दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का खिताब है। उनके शरीर की इसी बनावट ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दी है। ख्याति और उपलब्धि भी दी है। हालांकि रूमेसा को अपने शरीर की इस बनावट के कारण कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में उनका एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह बता रही हैं कि हवाई जहाज में उड़ान के दौरान उन्हें स्ट्रेचर पर लेटकर यात्रा क्यों करनी पड़ी।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) द्वारा रूमेसा गेलगी का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रुमेसा गेलगी तुर्की एयरलाइंस में यात्रा कर रही हैं और इस दौरान उन्हें फ्लाइट में स्ट्रेचर पर लेटकर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ा। रूमेसा गेलगी संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर जा रही थीं और इसको लेकर वह उत्साहित थीं।

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर GWR की तरफ से लिखा गया, “दुनिया की सबसे लंबी महिला कैसे यात्रा करती है और अपने दोस्तों से कैसे मिलती है? तुर्की एयरलाइंस के लिए रुमेसा गेलगी को अमेरिका और ब्रिटेन की यात्रा की।” वीडियो में वह यह बता रही हैं कि मुझे स्कोलियोसिस है, जो रीढ़ की हड्डी में गंभीर वक्रता की स्थिति है। इसके अलावा, मेरी रीढ़ की हड्डी में दो लंबी छड़ें और 30 स्क्रू हैं, जो झुकने और मुड़ने से रोकते हैं। इसलिए, स्ट्रेचर पर उड़ना मेरे लिए सबसे सुरक्षित और एकमात्र विकल्प है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)


बता दें कि रूमेसा गेलगी की ऊंचाई 215.16 सेमी (7 फीट 0.7 इंच) है। उनके पास पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब हैं और वह एक कार्यकर्ता, सार्वजनिक वक्ता और शोधकर्ता भी हैं। रुमेसा एक वकील और अपराध उपन्यासों की शौकीन पाठक भी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सर्जरी के बाद डॉक्टर पर लट्टू हुआ मरीज, हरकतें देख पीड़िता ने नोएडा में करवाई FIR

रूमेसा गेलगी के इस वीडियो को 6 लाख लोग देख चुके हैं. हजारों की संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। वहीं अपने वीडियो पर रूमेसा गेलगी ने बताया कि मैंने 11 साल पहले इसके लिए स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी करवाई थी और मेरा कर्व कम हो गया है। अब मेरी जान को कोई खतरा नहीं है। हालांकि जिस समय मैं बैठी रह सकती हूं, वह अभी भी एक बार में 1-2 घंटे तक ही सीमित है, सर्जरी से पहले अधिकतम 20 मिनट ही बैठ पाती थी।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 07, 2025 02:37 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola