Linkedin Post Viral Swiggy Delivery Partner : लिंक्डइन पर सॉफ्टवेयर डेवलपर की पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपर ने बताया है कि कैसे उनकी नौकरी जाने के बाद बुरे दिन शुरू हो गए थे लेकिन स्विगी की वजह से उन्हें स्थिति संभालने में मदद मिली और अब वह स्विगी को अलविदा कहकर नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे हैं। लिंक्डइन यूजर रियाजुद्दीन एक सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं, उन्होंने बताया कि नौकरी जाने के बाद वह डिलीवरी एजेंट बन गए थे।
रियाजुद्दीन ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखा है, जिसका शीर्षक है ‘स्विगी से मेरी विदाई’। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कुछ महीने पहले, जब मुझे नौकरी से निकाल दिया गया तो जीवन ने अजीब मोड़ ले लिया। मैं आर्थिक रूम से कमजोर हो गया तब मैंने जरूरतों को पूरा करने के लिए स्विगी डिलीवरी पार्टनर बनने का फैसला किया। मुझे अभी भी सुबह-सुबह की सवारी, दोपहर की चिलचिलाती धूप, मूसलाधार बारिश और देर रात की डिलीवरी करना याद है। ये सिर्फ मेरी कमाई नहीं थी बल्कि मुझे सुधरने और खड़े होने में एक मदद थी।
रियाजुद्दीन ने लिखा कि स्विगी ने मुझे तब आगे बढ़ने का मौका दिया, जब बाकी सब कुछ डूबता हुआ लग रहा था। यह आसान नहीं था लेकिन स्विगी डिलीवरी पार्टनर के रूप में बिताए दिनों ने मुझे आर्थिक रूप से मदद के अलावा बहुत कुछ दिया है। उन्होंने लिखा कि मुझे धैर्य, दृढ़ता और विनम्रता की सीख मिली। मैंने जो भी ऑर्डर डिलीवर किया, उसने मुझे और मजबूत बनाया। रियाज़ुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अब एक नई कंपनी में नौकरी शुरू कर दी है और नई शुरुआत के लिए उत्साहित हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि मैं अब स्विगी से विदाई ले रहा हूं और ग्राहकों और स्विगी द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभारी हूं, जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। स्विगी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है स्विगी की तरफ लिखा गया, “क्या प्रेरणादायक कहानी है, रियाज़ुद्दीन! हम आपकी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आभारी हैं और आपके द्वारा दिखाई गई ताकत, दृढ़ता पर हमें गर्व है। आपको नई शुरुआत की शुभकामनाएं।”
यह भी पढ़ें : अक्सर नीले रंग की ही क्यों होती हैं Flight की सीटें? सफर करने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब
रियाजुद्दीन का यह पोस्ट वायरल हो गया है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपकी कहानी वाकई एक अच्छा संदेश और टूट चुके इंसान को मजबूती दे रही है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं। आपके साथ काम करने का मौका मिला तो खुशी महसूस करूंगा। एक अन्य ने लिखा कि आपको और आपके माता-पिता को नमन, जिन्होंने आपको इस लायक बनाया है कि आप अच्छी नौकरी से निकाले जाने के बाद डिलीवरी बॉय बनने से भी परहेज नहीं किए, आप खूब आगे बढ़ोगे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines