---विज्ञापन---

अक्सर नीले रंग की ही क्यों होती हैं Flight की सीटें? सफर करने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब

General Knowledge : क्या आपने नोटिस किया है कि अधिकतर हवाई जहाज की सीट नीली होती हैं, क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

---विज्ञापन---

General Knowledge : क्या आपने नोटिस किया है कि अधिकतर फ्लाइट की सीटों का रंग नीला होता है? आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? हो सकता है आपने ध्यान ना दिया हो लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण है। आज हम आपको ऐसे ही सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

सवाल : अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री का क्या नाम था?
जवाब :  प्रेम खांडू थुंगन 18 सितम्बर 1979 को अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

---विज्ञापन---

सवाल : पश्चिम बंगाल की सीमा से किस भारतीय राज्यों की सीमा लगती है?
जवाब : पश्चिम बंगाल की सीमा झारखंड , ओडिशा , बिहार , सिक्किम और असम राज्यों से भी लगती है।

सवाल : पाकिस्तान की सीमा से भारत के कौन-कौन से राज्य सटे हुए हैं?
जवाब : भारत और पाकिस्तान की सीमा से ये चार राज्य लगते हैं: पंजाब, राजस्थान, गुजरात, जम्मू और कश्मीर

---विज्ञापन---

सवाल : मणिपुर में अब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है?
जवाब : मणिपुर में अब तक दस बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है।

सवाल : दुनिया का सबसे महंगा निजी जेट किसे माना जाता है?
जवाब : सऊदी प्रिंस अल वलीद का विमान एयरबस A380 दुनिया का सबसे महंगा निजी जेट है, जिसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर ( लगभग 4100 करोड़) है।

---विज्ञापन---

सवाल : अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर हमला कर नाम बदलकर क्या रखा था?
जवाब : अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ का नाम बदलकर खिजराबाद रख दिया था।

यह भी पढ़ें : दस रुपये के नोट पर कहां की फोटो लगी है? बहुत लोग नहीं जानते इसका जवाब

---विज्ञापन---

सवाल : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?
जवाब : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे, जो 1 साल, 274 दिन तक सीएम थे।

यह भी पढ़ें : पहले पौधा आया या बीज? दिमाग घुमा देगा इस सवाल का जवाब

---विज्ञापन---

सवाल : अक्सर विमान के सीट नीले रंग के ही क्यों होते हैं ?
जवाब : माना जाता है कि नीला रंग शांति से जुड़ा है। अन्य रंग की तुलना में नीली सीटों पर दाग कम दिखाई देते हैं। द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नीला रंग कार्पोरेट (व्यवसाय) से संबंधित माना जाता है और नीला रंग हृदय गति और सांस को भी धीमा करता है।

First published on: Sep 18, 2024 04:05 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola