'चाहिए Reels बनाने वाला दूल्हा', लड़की ने अखबार में दिया Ad, शर्तें देख लड़कों का हो गया 'भेजा फ्राई'

Social Media Influencer Matrimonial ad Viral: सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की ने शादी के लिए अनोखी शर्तें रखी हैं। 

social media Influencer riya matrimonial ad for suitable reel partner viral

social media Influencer riya matrimonial ad for suitable reel partner viral

विज्ञापन

Social Media Influencer Matrimonial ad Viral: जमाना बदल रहा है। मोबाइल और सोशल मीडिया रील्स इसमें एक बड़ा रोल प्ले कर रहे हैं। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की बढ़ती संख्या का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है और अब ये नई जनरेशन अपने हिसाब से नए पार्टनर की भी तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने शादी के लिए अनोखी शर्तें रखी हैं।

सूटेबल रील पार्टनर व ग्रूम की तलाश

हाल ही में रिया नाम की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने अखबार में विज्ञापन देकर पार्टनर की तलाश की है। विज्ञापन में उन्होंने लिखा- ”सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के लिए दूल्हा चाहिए। इसके बाद विज्ञापन का पूरा कंटेंट शुरू होता है, जिसमें लिखा है- मेरा नाम रिया है और मैं सूटेबल रील पार्टनर व ग्रूम की तलाश कर रही हूं। लड़के को कैमरे से शर्म नहीं आनी चाहिए। जो मेरे साथ रिलेशनशिप रील्स बना सके। जो ये जानता हो कि ट्रेंडिंग म्यूजिक जैसे ‘मोई-मोई’ पर रील्स कैसे बनाई जाती हैं।” इसके साथ ही लड़की ने कुछ और शर्तें रखी हैं।

Advertisment

https://twitter.com/Aaayushiiiiiii/status/1717838178285916513

हाफ लव अरेंज्ड जरूर देखे

लड़की ने लिखा है कि वह जॉइंट फैमिली से न हो। मुझे संपर्क करने से पहले वह अमेजन मिनी टीवी का हाफ लव अरेंज्ड जरूर देखे। जिससे उसे पता चल सकेगा कि मुझे किस तरह के लड़के पसंद नहीं हैं। वह प्रीमियर प्रो जानता हो, जिससे वह रील्स और व्लॉग्स एडिट कर सके।

विज्ञापन
groom for reels ad

groom for reels ad

इस विज्ञापन के वायरल होते ही लड़कों का भेजा फ्राई हो गया। इस पर कई मजेदार कमेंट सामने आए हैं। कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि लड़की को पति चाहिए या एडिटर? वहीं कुछ इस अनोखे विज्ञापन को देखकर आश्चर्य में पड़ गए हैं। कुछ ने कहा है कि ये किस तरह की शर्तें हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ