Snake Video: सांप ऐसा जानवर होता है, जिसे देखते ही अधिकतर लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। सांप छोटी-छोटी जगहों पर भी छुपकर बैठ सकता है। कुछ सांपों का रंग भी ऐसा होता है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जैसे ही घर के दरवाजे पर पहुंचा उसे एक खतरनाक सांप दिखा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स आराम से घर के दरवाजे की तरफ चला आ रहा है , उसका पूरा ध्यान दरवाजे पर है लेकिन जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंचा तो वह डर गया और तेजी से पीछे की तरफ भागा। दरअसल दरवाजे पर ही एक खतरनाक सांप बैठा हुआ था, जिस पर शख्स का ध्यान गया ही नहीं लेकिन जब वह करीब पहुंचा तो देखकर डर गया और वापस भाग गया।
थोड़ी ही देर में सांप को दरवाजे से लटकते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। दरवाजे के पास एक बिल्ली भी दिखाई दे रही है जो ध्यान से दरवाजे को देख रही थी लेकिन शख्स ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। सांप और इंसान के बीच हुई ये डरावनी मुलाकात घर के दरवाजे में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि शख्स अगर तेजी से पीछे ना भागा होता तो सांप उसे काट लेता तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि हमें चलते वक्त आसपास भी देखते रहना चाहिए।
वीडियो पर क्या बोले लोग?
एक ने लिखा कि यह शख्स तो बेहद करीब पहुंच गया था, अच्छा हुआ सही समय पर भाग निकला। एक ने लिखा कि ये तो सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी है। इसके लिए कोई खर्चा भी नहीं है। एक ने लिखा, हे भगवान ये तो बेहद खतरनाक हो सकता था, अच्छा हुआ कि वह बच गया, शायद उसका दिन अच्छा था। एक शख्स ने लिखा कि वहां मौजूद बिल्ली लगातार उसे आगाह कर रही थी लेकिन उसने ध्यान ही नहीं दिया। एक ने लिखा कि शायद दरवाजा काला था, इसी वजह से दूर से वह दरवाजे पर लटके हुए सांप को नहीं देख सकता था।
यह भी पढ़ें : बुलडोजर से तोड़-फोड़ तो खूब देखी अब कलाकारी देखिए, वायरल है ये मजेदार वीडियो
वीडियो को @cctvidiots नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देखा है जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अगर उसने बिल्ली की हरकत पर ध्यान दिया होता तो वह सांप के इतने करीब जाने से बच सकता था।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
6 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines