Snake Viral Video: हिन्दू धर्म में कोई त्योहार हो या कार्यक्रम सबसे पहले भगवान की पूजा करवाई जाती है, जिससे घर की सुख -समृद्धि बनी रहे। इसके अलावा हमारे देश में पूजा करने के कई तरीके भी देखने को मिलते हैं। आपने पेड़ और पत्थरों की पूजा होते भी बहुत बार देखा-सुना होगा। मगर आज हम आपको एक अनोखी पूजा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। हर कोई जानता है कि भगवान शिव को सांप कितने प्रिय हैं। उनका श्रृंगार ही सांप से है। मगर क्या कोई असली सांप का पूजा कर सकता है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़े ने पूजा के दौरान अंधविश्वास के हद पार कर दी। वो असली नाग की पूजा करते नजर आ रहे हैं।
जोड़े ने की असली सांप की पूजा
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सांप थाली में बैठा हुआ है और एक जोड़ा उसका रुद्राभिषेक कर रहा है। साथ ही परिवार के सभी सदस्य भी वहीं मौजूद हैं। पंडित जी पूजा की सारी विधियां पूरी करवाते हैं। इसी बीच परिवार का एक सदस्य कुछ उठाकर जोड़े को देता है। तभी सांप अपना फन फैलाकर उसे डसने की कोशिश करता है, लेकिन शख्स बच जाता है। सांप गुस्से में सभी लोगों की तरफ देखने लगता है जिसे देख लोग डर जाते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 3 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है, वहीं 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि पूजा करने की कोई हद होती है , ये लोग तो सीधे भगवान से मिलना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: मक्खियों को खाने पर क्यों नहीं बैठने देना चाहिए? आंखें खोल देगा ये वीडियो
एक ने लिखा कि क्यों किसी बेजुबान जानवर को परेशान कर रहे हो। दूसरे ने लिखा कि देश आज भी अंधविश्वास से घिरा है इससे बाहर निकलने की जरुरत है। एक ने लिखा कि सनातन धर्म में हर जानवर की पूजा की जाती है। एक ने लिखा कि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, किसी जानवर को ऐसे अपनी उंगलियों पर नहीं नचाना चाहिए। एक ने लिखा कि भारत में अंधविश्वास कितना ज्यादा है, अगर सांप के दांत नहीं तोड़े होते तो कोई घटना भी हो सकती थी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines