ये प्रभु ये क्या हुआ? झरने में नहा रहे शख्स की पैंट में घुसा सांप, दोस्तों की मदद से बची जान!

Viral Video : वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि झरने के पानी में नहा रहे एक शख्स की पैंट में बड़ा सांप घुस गया। दोस्तों की मदद से सांप को बाहर निकाल दिया। इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स मजे ले रहे हैं।

Viral Video Watefall
विज्ञापन

Viral Video : बारिश के मौसम में झील और झरनों में बहार आ जाती है, बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि ये जगहें जितनी खूबसूरत होती हैं, उतनी ही खतरनाक भी होती है। पिछले दिनों ऐसे कई वीडियो सामने आए जहां झरने में नहा रहे लोग अचानक पानी बढ़ने से फंस गए और कुछ की जान भी चली गई। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नहा रहे शख्स के साथ गजब हो गया।

युवाओं का एक समूह झरने के पास नहाता दिखाई दे रहा है। एक शख्स की पैंट में अजीब से हलचल हुई तो वह डर गया। जब वह पानी से थोड़ा सा बाहर निकला तो पता चला कि उसकी पैंट में सांप घुसा हुआ है। सांप छोटा नहीं था बल्कि वह एक बड़े साइज का सांप था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप शख्स की पैंट में ऊपर तक घुस गया है, इससे उसकी हालत खराब है।

Advertisment

शख्स की पैंट में घुस गया सांप

शख्स को जब पता चला कि पैंट में सांप है तो उसने पैंट के ऊपर से ही उसका मुंह पकड़ लिया लेकिन दिक्कत की बात ये थी कि सांप का मुंह छोड़ा तो वह काट लेगा और नहीं छोड़ा तो उसे बाहर कैसे निकालेंगे। कुछ देर तक परेशान रहने बाद शख्स ने दोस्तों की मदद से सांप को बाहर निकाला। शख्स ने अचानक सांप का मुंह छोड़ दिया और दोस्तों ने पूछ पकड़कर जोर से खींचकर बाहर निकाल दिया।


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि सावधान रहें, सतर्क रहें। अगर आप भी ऐसे किसी भी जगह बिना सोचे समझे पानी में चले जाते हैं तो ध्यान रखे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दोस्तों को सलाम है, जो मुश्किल वक्त में साथ दे वही सच्चा दोस्त है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि मेरी तो देखकर ही हालत खराब हो रही है, उसके ऊपर क्या बीत रही होगी यार। एक ने लिखा कि मुश्किल घड़ी में साथ और हौसला देने वाला हो तो हर मुसीबत से लड़ा जा सकता है। एक ने लिखा कि ये तो बहुत डरावनी स्थिति थी, ऐसे में साथ देने वाले दोस्तों को धन्यवाद देना बनता है। एक ने लिखा कि इस वीडियो में एक बात दिखी कि हर दोस्त कमीने नहीं होते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ