ये हद हो गई! बदमाश शख्स की करतूत से हैरान रह गईं जज की पत्नी, घर में खड़ी स्कूटी का हो रहा था चालान

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक जज की पत्नी की स्कूटी का चालान आ रहा था, जबकि स्कूटी घर में खड़ी थी। जज की पत्नी ने क्राइम ब्रांच से इसकी शिकायत कर दी तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

Viral News Gwalior
विज्ञापन

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। घर में खड़ी जज की पत्नी की स्कूटी का ई चालान पहुंचने से सब हैरान रह गए। बिना घर से निकले जज की पत्नी की स्कूटी का चालान कैसे आ सकता है? जब इस मामले की जांच की तो इसके पीछे एक बदमाश लड़के की करतूत थी।

ग्वालियर में जब जज की पत्नी की स्कूटी का ई चालान पहुंचने लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच से की। मामला जज की पत्नी से जुड़ा था तो पुलिस ने भी तुरंत जांच शुरू की। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि कोई फर्जीवाड़ा कर रहा है। जांच में यह बात सामने आई है कि एक लड़का उसी नंबर का स्कूटी चला रहा है जो नंबर जज की पत्नी की स्कूटी का है।

Advertisment

आखिरकार पुलिस उस लड़के तक पहुंच गई, जो यह फर्जीवाड़ा कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में शख्स ने बताया कि दोस्त से लेकर स्कूटी को गिरवी पर रखा है। ऐसे में उसने चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट के कुछ डिजिट को बदल दिया। हालांकि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मामला जज की पत्नी से जुड़ जाएगा और इतना बवाल हो जाएगा।

आरोपी लड़के का कहना है कि यह उसकी स्कूटी नहीं बल्कि किसी ने उसके पास गिरवी रखी हुई है, जरूरत पड़ने वह इसे चलाता है, जिसकी स्कूटी है उसे इस बात की जानकारी ना हो इसीलिए नंबर प्लेट के साथ छेड़खानी की है। हालांकि अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। इतना ही नहीं, अब पुलिस उस शख्स की भी तलाश कर रही है, जिसके नाम पर ये स्कूटी है।

विज्ञापन

जज की पत्नी के पास लगातार ई चालान पहुंच रहे थे, जिसमें एक लड़का गाड़ी चलाते हुए दिखता था लेकिन जज का परिवार किसी भी लड़के को स्कूटी देता ही नहीं था। ऐसे में उन्होंने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में कर दी। इसके बाद हुई जांच में इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में सिर्फ जज का परिवार रहता है जबकि जज कहीं और पदस्थापित हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ