Weird News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गैलरी में सूख रहे महिलाओं के कपड़े चुराता दिखाई दे रहा है। शख्स कई दिनों से महिला के कपड़े चुराता था, जब महिला इससे परेशान हो गई तो उसने इसे रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। महिला की तरकीब काम कर गई और वह महिला के अंडरगारमेंट चुराते पकड़ा गया।
सिंगापुर की फेसबुक यूजर एलीवी लिम ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस घटना से उन्हें घिन आती है। उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके अंडरगारमेंट्स कैसे और क्यों गायब हो रहे हैं। परेशान होकर उन्होंने सीसीटीवी लगाने का फैसला किया। जब सीसीटीवी लग गया तो एक शख्स उनके कॉरिडोर में घूमता दिखाई दिया। इसके बाद की उसकी पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई।
अंडरगारमेंट्स चोर की जब कैमरे पर पड़ी नजर
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स उनके कपड़ों के पास आकर रुकता है और अंडरगारमेंट्स को चुराकर अपने पैंट में रख लेता है। एक अन्य वीडियो में शख्स अंडरगारमेंट्स चुराने के लिए कपड़े के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। जब वह अंडरगारमेंट्स लेकर जाने लगा तो उसकी नजर कैमरे पर पड़ी। उसने पैंट से निकालकर अंडरगारमेंट्स को दोबारा सुखाने के लिए रख कर वहां से चला गया।
देखें वीडियो
महिला की लोगों से अपील
महिला ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा है कि क्या कोई इस शख्स को जानता है? मेरे कपड़े चुराकर वापस रखने की कोशिश करता है ताकि मुझे इसका एहसास न हो। जब मुझे एहसास हुआ तो मैंने सीसीटीवी लगवाकर उसे पकड़ने का फैसला किया। जब इसे पता चला कि सीसीटीवी लगा गई है तो उसने मेरी चीजें वापस रख दी। यह कुछ समय से चल रहा था जब तक मुझे इसका एहसास नहीं हुआ। यदि आप लोगों ने इसे देखा है या इस व्यक्ति को जानते हैं तो कृपया मुझे ईमेल करें।
यह भी पढ़ें : कार से स्टंट कर 4 युवकों ने बनाई रील, नप गए रइसजादे चारों कारें सील
शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द इसे पकड़ने की अपील की। आखिरकार लोगों की मेहनत रंग लायी, पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
41 mins ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines