समंदर में नहाते हुए महिला पर फिश अटैक, वीडियो हुआ वायरल तो दहशत में यूजर्स

Shark attack Viral Video : अमेरिका के टेक्सास में एक शार्क ने बीच पर नहा रही महिला पर हमला कर दिया, इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसका घटना का एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है।

Shark Attack
विज्ञापन

Shark attack Viral Video : अमेरिका में टेक्सास में एक बीच पर कुछ लोग जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे लेकिन अचानक एक महिला पर शार्क ने हमला कर दिया। शार्क ने महिला के पैर पर हमला किया और पैर का एक हिस्सा गायब हो गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला को कुछ लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मामला टेक्सास के साउथ पैड्रे द्वीप के समुद्र तट का है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचे थे। कुछ लोग पानी में नहा रहे थे कुछ आराम से समुद्र के किनारे बैठे हुए लेकिन तभी एक महिला पर शार्क ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के पैर में गंभीर चोट लगी है। जबकि एक अन्य पर भी शार्क ने हमला करने की कोशिश लेकिन वह बचने के चक्कर में चोटिल हो गया।

Advertisment

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला समुद्र के किनारे लेटी हुई है, उसके पैर का एक हिस्सा गायब है जबकि पानी खून से लाल हो गया है। महिला को बचाने और वहां से बाहर निकालने के लिए कई लोग वहां मौजूद हैं। वहीं वीडियो के अन्य हिस्से में समुद्र तट पर विशाल जानवर को टहलते देखा जा सकता है।


बताया जाता है कि टेक्सास में शार्क के साथ मुठभेड़ बहुत ही दुर्लभ है। इस तरह के हादसे बहुत ही असामान्य हैं। टेक्सास वन्यजीव विभाग के कैप्टन क्रिस डाउडी ने बताया है कि लगभग छह फीट लंबी शार्क ने महिला पर हमला किया है। विभाग ने यह भी बताया कि मनुष्यों पर शार्क के हमले आमतौर पर गलत पहचान के कारण होते हैं। ऐसा तब होता है जब शार्क इंसान को अपना शिकार समझ लेते हैं।

विज्ञापन

घायल महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। वहीं शार्क के हमले से बचने के लिए एक शख्स भागने के चक्कर में चोटिल हो गया था। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। क्सास वन्यजीव विभाग के मुताबिक, यह एक बड़ी शार्क थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ