Video : भारत ही नहीं चीन की मेट्रो में भी होता है बवाल, मामूली सी बात पर बुजुर्ग ने महिला को पीटा

Metro Viral Video : चीन की मेट्रो में महिला यात्री के साथ मारपीट करने के आरोप में एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया गया।बुजुर्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बैठने के लिए सीट ना मिलने पर महिला यात्री के साथ मारपीट की थी।

China Metro Viral Video

Metro Viral Video :  दिल्ली मेट्रो में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा तो आम बात हो चुकी है। ऐसे ना जाने कितने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिल्ली की मेट्रो में मारपीट या बवाल होता देखा जा सकता है। कई लोग सोचते हैं कि ऐसा सिर्फ दिल्ली में ही होता है लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया के कई देशों में ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। ताजा मामला चीन का है, यहां महिला के साथ मारपीट करने वाले बुजुर्ग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 65 साल का एक बुजुर्ग मेट्रो में सफर कर रहा था। वह बैठने के लिए सीट खोज रहा था, तभी वह एक महिला के पास पहुंचा और सीट देने के लिए कहा लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया। महिला का इनकार सुनते ही बुजुर्ग भड़क गया और चलने के लिए हाथ में जो बेंत का डंडा लिया था, उसी से हमला कर दिया। महिला इस हमले में चोटिल हो गई।

बुजुर्ग ने मेट्रो में मचाया बवाल

बुजुर्ग ने भड़कते हुए कहा कि वह अपनी सीट किसी और को दे सकती है लेकिन उसे क्यों नहीं दे रही है? बुजुर्ग ने बेंत को महिला के पैरों के बीच घुसा दिया और उसे अपने हाथों से मुक्का मारा। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और बवाल मच गया। बुजुर्ग ने कहा कि पुलिस को बुलाओ, हम पुलिस स्टेशन जाएंगे, तुम यह कह सकती हो कि मैं तुम्हें परेशान कर रहा हूं।

देखें वीडियो


मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 जून को चीन के बीजिंग में हुई। वीडियो वायरल होने के बाद 25 जून को स्थानीय पुलिस ने व्यक्ति को सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग ने पहले महिला के साथ बहस की, उसके साथ धक्का मुक्की की और फिर उसे थप्पड़ भी जड़ दिया।

सोशल मीडिया पर बुजुर्ग का वीडियो देखकर कई लोग उसके व्यवहार की निंदा कर रहे हैं तो कुछ महिला के धैर्य की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बुजुर्गों के लिए सीटें आरक्षित होती हैं। इसके अलावा कोई अपनी सीट उन्हें ऑफर करता है तो यह उसकी मर्जी है लेकिन बुजुर्गों का हक नहीं है। वह सीट के लिए निवेदन कर सकते हैं लेकिन मारपीट करना कानूनन अपराध है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ