Seema Haider: सीमा हैदर इन दिनों अपने होने वाले बच्चे को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। जल्द ही उनके प्यार की निशानी इस दुनिया में आने वाली है। इसी बीच सीमा ने बच्चे के नाम को लेकर खुलासा भी किया है और ये बताया कि नया मेहमान इस दुनिया में कब आने वाला है। वहीं उन्होंने बताया कि बेटी के होने पर वो क्या करने वाली हैं। अगर आप भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि सचिन-सीमा के घर किलकारी कब गूंजने वाली है और कपल बेटा चाहता है या बेटी तो विस्तार जानें।
जल्द आने वाला है 5वां बच्चा
सीमा हैदर ने सनातन धर्म की तारीफ की और बताया की भारत में मैं और मेरे चार बच्चे बहुत खुश हैं। और जल्द ही हमारा 5वां बच्चा आने वाला है। उन्होंने 5वें बच्चे के बारे में बात करते हुए कहा कि लड़का हो या लड़की हो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इस देश में सब एक समान हैं।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia को पति मानने वाली हसीना कौन? सीने पर गुदवाया यूट्यूबर के नाम का टैटू
बेटी के होने पर करेंगी ये खास काम
सीमा हैदर ने कहा कि मेरी इच्छा है कि मेरी बेटी हो और मैं माता का जागरण करूं, जिसमें सभी को बुलाऊं। उन्होंने कहा कि मेरे बहुत सारे सपने थे जिन्हें मैं अब बच्चा होने के बाद पूरा करूंगी जैसे वृंदावन जाऊंगी, अयोध्या जाऊंगी। उन्होंने योगी सरकार से अपील की कि उन्हें अयोध्या और वृंदावन देखने की इच्छा है जो पूरी की जाए।
क्या रखेंगी बच्चे का नाम
सीमा हैदर ने बताया कि वो बहुत जल्द गोद भराई भी करने वाली हैं। फरवरी लास्ट या मार्च फर्स्ट वीक में उनका बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा। सीमा ने बच्चे के नाम को लेकर कहा कि मेरा लड़का हो या लड़की हो उसका नाम मेरे भारतवासी ही रखेंगे। बस मेरी लोगों से अपील है कि लडका हो तो उसका नाम श्रीकृष्ण के नाम में से रखा जाए और लड़की हो तो उसका नाम कोई भी अच्छा सा रखा जाए। उन्होंने कहा कि जो कमेंट में अच्छे-अच्छे नाम बताएगा वही वो रखेंगी।
यह भी पढ़ें: Seema Haider का धर्म बदलने पर बड़ा खुलासा, महाकुंभ न जाने का अफसोस क्यों?
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines