Stingray How Became Pregnant: अमेरिका के एक एक्यूरियम में रखी गई एक मछली प्रेग्नेंट हो गई थी। वैज्ञानिक हैरान थे कि जब ये स्टिंग्रे मछली किसी मेल के संपर्क में आई ही नहीं तो प्रेग्नेंट कैसे हो गई? ऐसे में एक मेल शार्क पर शक जताया जा रहा था, जो कुछ समय के लिए इस मछली के साथ एक्यूरियम में रखा गया था।
कैसे प्रेग्नेंट हुई थी स्टिंग्रे मछली ?
अब वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि स्टिंग्रे मछली के प्रेग्नेंट होने के पीछे शार्क का कोई लेना देना नहीं है। मतलब शार्क बेगुनाह है और उस पर इस तरह के झूठे आरोप लगाए गए थे। वैज्ञानिकों ने यह भी खोज निकाला कि आखिर स्टिंग्रे मछली प्रेग्नेंट कैसे हुई थी।
पार्थेनोजेनेसिस क्या होता है?
जांच में पता चला कि स्टिंग्रे मछली ने पार्थेनोजेनेसिस की वजह से गर्भवती हुई है। दरअसल पार्थेनोजेनेसिस एक दुर्लभ प्रकार का अलैंगिक प्रजनन होता है जिसमें कुछ जानवर खुद ही प्रेग्नेंट हो जाते हैं। पार्थेनोजेनेसिस की वजह से प्रेग्नेंसी कुछ कीड़ों, मछलियों, उभयचरों, पक्षियों और सरीसृपों में हो सकती है, लेकिन स्तनधारियों जानवरों, कीड़ों में ये संभव नहीं।
Photo Source: Social Media
यह भी बताया गया कि चार्लोट नाम की स्टिंग्रे मछली कम से कम आठ सालों से अपनी प्राजति के किसी नर के साथ नहीं रही है। स्टिंग्रे खुद ही प्रेग्नेंट हुई है, शार्क के ऊपर जताया जा रहा शक गलत साबित हो गया है। अब इस एक्यूरियम में संचालक और इस मामले को देख रहे वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली है।
स्टिंग्रे एक लुप्तप्राय प्रजाति की मछली है। बताया गया कि ये 650 फीट से अधिक नीचे गोता लगा सकती हैं और प्रति दिन सैकड़ों मील तैर सकती हैं। ये छोटे कीड़े, केकड़े और मोलस्क खाते हैं और शार्क, सील और विशाल समुद्री जानवर इनका शिकार करते हैं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines