हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

घोर लापरवाही! बस में ही बच्ची को भूल गया स्कूल स्टाफ, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

School Bus :  स्कूल स्टाफ की लापरवाही के कारण एक बच्ची घंटों तक बस में बंद रही। बच्ची की हालत खराब हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। बच्ची की मां का आरोप है कि स्कूल वाले घोर लापरवाही बरत रहे थे।

विज्ञापन

School Bus :  स्कूल स्टाफ की लापरवाही से कई बार बच्चों की जान मुसीबत में फंस चुकी है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के कठोर नियम बनाये गए हैं लेकिन कहीं ना कहीं स्टाफ से लापरवाही हो ही जाती है। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, स्कूल स्टाफ एक बच्ची को स्कूल की बस में ही भूल गया।

स्कूल बस में बंद रही बच्ची  

मामला UAE के शारजाह के एक स्कूल का है, जहां स्कूल का स्टाफ बच्ची को बस में ही भूल गया। जब बस कंडक्टर दूसरी ट्रिप के बस में गया तो अंदर एक बच्ची को रोते हुए पाया। बच्ची की हालत खराब हो चुकी थी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बच्ची करीब 2 घंटे 40 मिनट तक बस में बंद थी।

रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची सुबह 6 से 8:40 बजे तक बस में बंद थी। बताया गया कि बच्ची बस में सो गई थी और स्कूल स्टाफ बस को बिना चेक किए ही लॉक करके चले गए। बच्ची की जब नींद खुली तो वह रोने लगी। बच्ची की मां ने इस घटना के बाद लोगों से सावधान रहने की अपील की है और कहा है कि माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रखें और स्कूल स्टाफ को ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी दें।

यह भी पढ़ें : दूध की जगह पिला रही थी माउंटेन ड्यू! 4 माह की बच्ची की मौत होने के बाद जेल पहुंची मां

मां ने आरोप लगाया कि बच्ची जब क्लासरूम में नहीं पहुंची तो मुझे इसकी जानकारी दी गई। काफी देर तक स्कूल स्टाफ को पता ही नहीं था कि बच्ची कहां है। स्कूल स्टाफ ने बाद में बताया कि बच्ची सिर झुकाकर सो गई थी, इसलिए वह दिखाई नहीं दी। मां ने आरोप लगाया कि स्कूल ने इस घटना को दबाने की कोशिश की और इसे गंभीरता से ना लिया, जिसके बाद मुझसे खुद सामने आकर लोगों को आगाह करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : पोर्श कार से रेस लगा रहा था बाइक सवार, उड़ गए परखच्चे, एक्सीडेंट देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बच्ची की मां ने कहा कि मेरी तो अब हिम्मत ही नहीं ही रही है कि मैं अपनी बच्ची को स्कूल भेज सकूं। शुक्र है कि मेरी बच्ची जिन्दा है और उसे कुछ नहीं हुआ, थोड़ी देर और कोई बस में ना जाता तो शायद मेरी बच्ची जिन्दा ही ना होती। मैं चाहती हूं कि किसी भी माता-पिता को इस तरह की स्थिति का सामना ना करना पड़े।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें