पोर्श कार से रेस लगा रहा था बाइक सवार, उड़ गए परखच्चे, एक्सीडेंट देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Porsche Accident Viral Video: एक बाइक सवार पोर्श कार से रेस लगाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, लेकिन ऐसा करना उस पर ही भारी पड़ गया। खतरनाक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है।

Porsche Accident Viral Video

Porsche Accident Viral Video: लोग फेमस होने के लिए इस कदर पागल हैं कि अपनी जान तक को दांव पर लगा रहे हैं। लाइक्स और व्यूज का खेल इस कदर लोगों के सिर पर चढ़ा है कि लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक बाइक सवार शख्स पोर्श कार से रेस लगाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है लेकिन उसके बड़ी दुर्घटना हो गई।

बाइक सवार ने पोर्श कार से लगाया रेस!

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक सवार पोर्श कार से रेस लगाने की कोशिश कर रहा है। शख्स रेस शुरू ही वह स्टंट करना शुरू कर दिया और बाइक के अगले पहिए को उठाने की कोशिश करने लगा लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ गया। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बैलेंस बिगड़ते ही बाइक गिर पड़ी और उसके परखच्चे उखड़ गए। वहीं शख्स काफी दूर तक सड़क पर खिसकने के बाद खड़ा हुआ। हालांकि शख्स बचा गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

वीडियो को @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से x पर शेयर किया गया है, जिसको 79 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो को अब तक 26 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि ऐसा स्टंट करना जानलेवा हो सकता है। एक यूजर ने कमेंट किया कि लोग खेल-खेल में इस तरह की मुर्खता न करें, इससे जान भी जा सकती है। एक ने लिखा कि यह मजाकिया नहीं,  इससे किसी की भी जान भी जा सकती है।

एक ने लिखा कि मुझे आशा है बाइक सवार और कार दोनों ठीक होंगे। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे रेस करने का मतलब है, अपना नियत्रंण खोना, जो जोखिम भरा हो सकता है। एक अन्य ने लिखा कि स्टंट करने वालों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, इसमें नया क्या है? एक अन्य ने लिखा कि स्टंटमैन के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन आम लोगों को इस तरह के स्टंट से बचना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ