नई दिल्ली: पकौड़ा भारत का एक पारंपरिक फूड है। इसको लोग गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर खूब चाब से खाना पसंद करते हैं। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू, प्याज, मिर्च या मूंग दाल की पकौड़ियां बनाकर खाई जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने तोरई के छिलके के पकौड़ी बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए तोरई के छिलके के पकौड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तोरई एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जोकि कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। ऐसे ही तोरई के छिलके भी आपकी सेहत के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। ये स्वाद में बहुत क्रिस्पी और स्वादिष्ट लगती हैं, तो चलिए जानते हैं तोरई के छिलके के पकौड़ी बनाने की रेसिपी-
तोरई के छिलके की पकौड़ी बनाने की सामग्री-
-तोरई के छिलके 1 कप
-प्याज 1 स्लाइस्ड
-बेसन 2 कप
-पानी जरूरत के अनुसार
-लाल मिर्च 1/2 छोटा चम्मच
-हरी मिर्च 1 बारीक कटी हुई
-हरा धनिया 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
-तेल तलने के लिए
-स्वादानुसार नमक
तोरई के छिलके की पकौड़ी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप एक बाउल में एक कप बेसन डालें।
फिर आप इसमें नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च और पानी डालें।
इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और एक गाढ़ी कंसिस्टेंसी वाला घोल तैयार कर लें।
फिर आप इसमें तोरई और प्याज डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इस पेस्ट की पकौड़ियां बनाएं और गर्म तेल में डालें।
इसके बाद आप इनको सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपकी क्रिस्पी तोरई के छिलकों की पकौड़ी बनकर तैयार हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines