PGIMS Rohtak : कोलकाता में हुई घटना के बाद देश भर के डॉक्टर सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। सरकार ने सुरक्षा का भरोसा दिया है। अभी कोलकाता का मामला शांत भी नहीं हुआ था, इसी बीच रोहतक पीजीआईएमएस की एक मेडिकल की छात्रा ने अपने ही सीनियर डॉक्टर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उसका अपहरण किया गया, मारपीट की गई और लगभग सात महीने से सीनियर डॉक्टर उसे टॉर्चर कर रहा है । छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है।
मेडिकल की छात्रा का आरोप है कि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने उसे 20 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और पिटाई की। इसके बाद पीजीआई गेट पर उसे फेंककर भाग गया। छात्रा ने एक वीडियो जारी कर खुद अपनी आपबीती सुनाई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा कह रही है कि सीनियर डॉक्टर उसे सात महीने से टॉर्चर कर रहा है।
आरोपी डॉक्टर कर रहा है एमडी
छात्रा पंडित भागवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में पढ़ाई कर रही है। वहीं आरोपी डॉक्टर मनिंदर एमडी एनाटॉमी कोर्स का रेजिडेंट है। आरोपी डॉक्टर, छात्रा को कभी-कभी पढ़ाता था। इसी बीच परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लेने के लिए उसने पीड़ित छात्रा को बुलाया और उसे कार में बैठा लिया। उससे चंडीगढ़ तक ले गया।
वीडियो में छत्रा ने दिखाए चोट के निशान
छात्रा का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई, वीडियो में उसने अपने शरीर के जख्म भी दिखाए हैं। बताया जा रहा है कि सीनियर डॉक्टर , पीड़ित छात्रा के साथ शादी करने और संबंध रखने का दबाव बना रहा था। इसके लिए वह परीक्षा में फेल करने तक की धमकी देता था। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पीजीआई प्रशासन ने डॉक्टर को निष्कासित कर दिया है।
यह भी पढ़ें : वीडियो रिकॉर्ड कर रही महिला के सामने गिरी आसमानी बिजली, खड़े हो गए रोंगटे
अब छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर तमाम लोग सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अभी तो कोलकाता वाली डॉक्टर बेटी का मामला ही नहीं ठंडा हुआ था एक और बेटी पर अत्याचार करने वाला एक और दरिंदा सामने आया है । एक ने लिखा कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, जब तक सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी। तब तक इस तरह की घटना बढ़ती रहेगी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 mins agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines