First Love of Ratan Tata: टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके काम और उनसे जुड़ी कहानियां हमेशा हमें प्रेरित करती आई हैं। मगर क्या आप ने कभी सोचा है कि रतन टाटा की लव लाइफ कैसी थी? आज हम आपको इसके पहले प्यार से रूबरू कराएंगे। वैसे तो ये बात किसी से छुपी नहीं है कि अपने कॉलेज टाइम में रतन का एक खास रिश्ता था, जिसको लेकर वे काफी गंभीर थे। इतना ही नहीं रतन उनके साथ शादी भी करना चाहते थे तो ऐसा क्या हुआ कि उनका ये सपना पूरा नहीं हुआ? आइये इसके बारे में जानते हैं।
रतन टाटा का अमेरिका में कॉलेज के दिनों में एक गंभीर रिश्ता था। इसकी जानकारी हाल ही में रिलीज हुई बायोग्राफी रतन टाटा: ए लाइफ में दी गई। इसके लेखक थॉमस मैथ्यू ने रतन टाटा की कॉलेज की प्रेमिका कैरोलीन एमोंस के साथ उनकी प्रेम कहानी की चर्चा की है।
1960 में शुरू हुई थी कहानी
1960 में अमेरिका में पढ़ाई के दौरान रतन को कैरोलीन से प्यार हुआ था, यह उनका पहला प्यार था। कैरोलीन एक आर्किटेक्ट की बेटी थी और रतन से उनकी पहली मुलाकात 19 साल की उम्र में हुई थी। मैथ्यू ने बायोग्राफी में बताया कि कैरोलीन के साथ-साथ उनके माता-पिता भी रतन को पसंद करते थे, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। मैथ्यू ने किताब में कैरोलीन के शब्दों को लिखा है कि, ‘मुझे रतन पहली नज़र में ही पसंद आ गए।’
Ratan Tata
लंबा नहीं चला रिश्ता
किस्मत को कुछ और ही मंजूर था! रतन की परिस्थिति ने उनको इतना मजबूर कर दिया कि उनको अपने इस रिश्ते को पीछे छोड़ भारत आना पड़ा। 1962 में रतन टाटा की दादी काफी बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें दादी से मिलने के लिए भारत लौटना पड़ा। हालांकि रतन अमेरिका वापस आना चाहते थे, लेकिन वे अपनी दादी के लिए भारत में ही रहे।
हालांकि कैरोलीन को रतन के साथ भारत आना था, लेकिन भारत-चीन मे चल रे युद्ध ने उनके प्रेम कहानी को एक अलग मोड़ दे दिया और वे अलग हो गए। कैरोलीन ने कुछ साल बाद आर्किटेक्ट और पायलट ओवेन जोन्स से शादी कर ली। कैरोलीन ने कहा, ‘विडंबना यह है कि मैंने एक ऐसे व्यक्ति से शादी की जो रतन जैसा ही था। बता दें कि 2006 में कैरोलीन के पति ने अंतिम सांस ली।
जब दोबारा मिले प्रेमी
लगभग 50 साल बाद रतन और कैरोलीन एक बार फिर मिले। कैरोलीन ने अपने दोस्तों के साथ फिल्म द दार्जिलिंग लिमिटेड देखने के बाद पुरानी यादों को ताजा करने का विचार किया। इसके बाद उन्होंने रतन को ऑनलाइन खोजना शुरू किया और ईमेल के जरिए उससे फिर से जुड़ी।
कैरोलीन ने रतन को बताया कि वे भारत आने की अपनी योजना बना रही हैं। इसके अलावा लेखक ने यह भी बताया कि कैरोलीन दिल्ली में रतन से मिली और उन्होंने साथ में समय बिताया। तब से वह भारत आती रही। इसके साथ ही वह 2017 में रतन के 80वें जन्मदिन में भी शामिल हुई और 2021 में फिर से उनसे मिली। मैथ्यू ने यह भी बताया कि रतन जब भी अमेरिका जाते थे, तो कैरोलीन को डिनर पर भी ले जाते थे। मगर टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर, 2024 को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
सिमी ग्रेवाल से रिश्ता
कैरोलीन के अलावा रतन टाटा का नाम सिमी ग्रेवाल के साथ भी जोड़ा जाता है। सिमी और रतन टाटा कुछ समय के लिए डेट किया और कई सालों तक करीबी दोस्त बने रहे। जब ग्रेवाल बॉलीवुड में एक्टिव थी को उन्होंने कुछ समय के लिए टाटा को डेट किया था।
Simi Garewal
इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि उन्होंने शादी के बारे में भी सोचा था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इसके बावजूद भी ये दोनों करीबी दोस्त बने रहे। ग्रेवाल ने टाटा को ‘परफेक्ट’ बताया और कहा कि वह ‘विनोदी, विनम्र और एक सज्जन व्यक्ति हैं। सिमी ने 9 अक्टूबर, 2024 को टाटा के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी थी।
यह भी पढ़ें – क्या खत्म होने वाली है दुनिया? साइंटिस्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines