Rakshabandhan viral News: आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। सभी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखियां बांध रही हैं तो भाई अपनी बहनों को गिफ्ट दे रहे हैं। रक्षाबंधन के मौके पर एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक भाई ने अपनी बहन की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर उसको दिए जाने वाला गिफ्ट कैंसिल कर दिया। लड़की ने सोचा भी नहीं होगा कि उसकी इस पोस्ट की वजह से उसका भाई राखी के दिन ही उससे नाराज हो जाएगा। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद से लोगों ने इसपर इसपर जमकर प्रतिक्रिया दी है।
इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक मुद्दा लड़की ने उठाया जिसमें वो लड़कियों को सपोर्ट करती नजर आ रही है तो दूसरी तरफ इसी मुद्दे में भाई बहन में से कौन सही की बहस शुरू हो गई।
क्या है पोस्ट का मामला
देशभर में कोलकाता रेप मर्डर का मामला काफी सुर्खियों में है, जिसके लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी लड़कियों के साथ हो रहे इस तरह के मामलों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसी दौरान एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। ये पोस्ट करने वाली एक लड़की थी। उसने लिखा कि हर आदमी रेपिस्ट होता है (All Men Are Repists)। फिर क्या था जैसे ही उस लड़की के भाई की नजर उस पोस्ट पर पड़ी वो इतना गुस्सा हो गया कि उसने बहन के लिए मंगाया हुआ रक्षाबंधन का गिफ्ट कैंसिल कर दिया।
ये भी पढ़ें… Raksha Bandhan Story: किसने बांधी थी पहली राखी और क्यों? जानें कैसे हुई रक्षा बंधन त्योहार की शुरुआत
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पोस्ट पर दोनों पक्षों के लिए यूजर्स बोल रहे हैं। इसको देखकर लगता है कि इस एक पोस्ट के बाद से अलग ही डिबेट शुरू हो गई है जिसमें भाई और बहन दोनों के लिए लोग खड़े हो गए हैं। कोई बहन की साइड से बोल रहा है तो कोई भाई को सही बता रहा है। इसमें एक यूजर ने लिखा सही किया भाई ने, अगर सभी आदमी रेपिस्ट हैं तो फिर वो लड़की एक रेपिस्ट का दिया गिफ्ट कैसे ले सकती है। एक ने लिखा कि कूल बनने के चक्कर में अपना ही त्योहार खराब कर लिया।
कई लोग इन दिनों महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। अब इस लड़की ने इसी दौरान पोस्ट किया। बहन की पोस्ट और भाई की नाराजगी ने दोनों के ही रक्षाबंधन जैसे त्योहार को खराब कर लिया।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines