---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

पंजाबी शादी में दुल्हन पर नोटों की बारिश का वीडियो वायरल, 4 लाख उड़ाने का दावा

लुधियाना से जुड़ी एक पंजाबी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन पर करोड़ों रुपये की नोटों की बारिश का दावा किया जा रहा है. हालांकि रकम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर शानो-शौकत और फिजूलखर्ची को लेकर बहस छेड़ दी है.

Author Edited By : Palak Saxena
Updated: Feb 18, 2026 14:28

शादी का सीजन हो और सोशल मीडिया पर हलचल न मचे, ऐसा कैसे हो सकता है. इन दिनों एक पंजाबी शादी का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वजह है नोटों की बारिश.

वीडियो में चमचमाती लाइट्स के बीच दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आते हैं. डीजे की धुन बज रही है और मेहमान जश्न में डूबे हैं. तभी अचानक ऊपर से फूलों की जगह नोट उड़ते दिखाई देते हैं. कुछ लोग बोरियों में नोट लेकर आते हैं और दुल्हन पर बरसाने लगते हैं. देखते ही देखते पूरा स्टेज और डांस फ्लोर नकदी से भर जाता है.

---विज्ञापन---

दावा किया जा रहा है कि इस शादी में करीब 8.5 करोड़ रुपये कैश लुटाए गए. वीडियो में दूल्हा भी खुद नोटों की गड्डियां उठाकर दुल्हन पर उड़ाता नजर आता है.

यह क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर की गई, जिसके बाद हजारों लाइक और कमेंट्स आने लगे. कुछ लोगों ने इसे शानो-शौकत की हद बताया तो कुछ ने कहा कि इतनी रकम से जरूरतमंदों की मदद हो सकती थी. वहीं कई यूजर्स ने इसे पंजाबी शादियों की रौनक और परंपरा का हिस्सा बताया.

सच चाहे जो भी हो, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में मनाया गया जश्न कैसे बहस का मुद्दा बन जाता है.

ये भी पढ़ें- बाबा वेंगा की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! 6 साल पहले स्टडी में हुआ था जिक्र

First published on: Feb 18, 2026 02:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.