Punjab Man Eating Earphone Screw Nuts Bolts Chains And More 100 Items: क्या कोई नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, लॉकेट, राखी, ईयरफोन, स्क्रू खा सकता है? इस सवाल का जवाब ‘नहीं’ होगा। लेकिन पंजाब के मोगा से एक ऐसा हैरानी भरा मामला सामने आया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दरअसल, मोगा के रहने वाले 35 साल के कुलदीप सिंह दो साल से पेट में दर्द और बुखार की समस्या से पीड़ित थे। काफी जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला।
एक्स-रे रिपोर्ट देखकर दंग रह गए डॉक्टर
मंगलवार (26 सितंबर) को वे अस्पताल गए। मोगा में मोगा मेडिसिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने कुलदीप का एक्स-रे किया। जब रिपोर्ट आई तो मरीज के पेट के अंदर विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को देखकर दंग रह गए। अस्पताल के निदेशक अजमेर सिंह कालरा ने कहा कि’एक्स-रे करने पर हमें पेट के अंदर लॉकेट, चेन, नट, बोल्ट, ईयरफोन और कई अन्य वस्तुएं मिलीं। फिर हमने उसका ऑपरेशन करने का फैसला किया।
कुलदीप ने जाहिरा तौर पर अन्य वस्तुओं के अलावा सेफ्टी पिन, मैग्नेट, शर्ट के बटन और जिप भी खा ली थीं। करीब तीन घंटे तक चले इस ऑपरेशन को सर्जन अनुप हांडा और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विशवनूर कालरा ने अंजाम दिया।
तस्वीर में देखिए क्या-क्या निकला?
Shocking Medical Case in Moga
कुलदीप को है पिका डिसऑर्डर की बीमारी
डॉ. कालरा ने बताया कि कुलदीप को पिका डिसऑर्डर है। पिका एक खाने का विकार है, जिसमें व्यक्ति ऐसी चीजें खाता है जिन्हें आमतौर पर भोजन नहीं माना जाता है। चूंकि उसने नुकीली चीजें खा ली थी, इसलिए उस के पेट में गंभीर घाव हो गए। भले ही सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, लेकिन वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि मरीज के रिश्तेदार इस बात से अनजान थे कि वह गैर-खाद्य वस्तुएं खा रहा है।
कर्नाटक में भी आया था ऐसा केस: युवक ने निगल लिए थे डेढ़ किलो सिक्के
पिछले साल पिका के एक और मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों को उसके पेट से 187 सिक्के निकालने पड़े थे। कनार्टक के लिंगसुगुर के इस व्यक्ति ने अपने परिवार द्वारा अस्पताल लाए जाने से पहले दर्जनों सिक्के निगल लिए। बागलकोट शहर के हंगल श्री कुमारेश्वर अस्पताल में दो घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि उसने दो से तीन महीनों में 1.5 किलोग्राम से अधिक सिक्के निगल लिए थे। जिससे उसका पेट बहुत फूल गया था और उसे उल्टियां हो रही थीं।
मानसिक बीमारी से ग्रस्त था युवक
डॉ ईश्वर कलबुर्गी ने कहा कि वह एक मानसिक समस्या से पीड़ित थे। वह पिछले दो से तीन महीनों से इन सिक्कों को निगल रहे थे। वह उल्टी और पेट की परेशानी की शिकायत के साथ अस्पताल आए थे। उनके लक्षणों के आधार पर, हमने उनका एक्सरे किया। एक्सरे और एंडोस्कोपी के बाद पेट में सिक्के मिले। इसलिए, हमने उसका ऑपरेशन करने का फैसला किया। पेट काफी फूला हुआ था। पेट के विभिन्न स्थानों में बहुत सारे सिक्के फंसे हुए थे। दो घंटे की सर्जरी के बाद, हमने सभी सिक्के निकाल लिए। मरीज स्थिर है।
यह भी पढ़ें: गुजरात पुलिस ने पकड़ी 80 किलो कोकीन, कीमत इतनी कि विदेश में खरीद लेंगे आलीशान बंगला
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
21 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines