कहीं नहीं मिली जगह तो एक ही टॉयलेट में घुस गईं दो लड़कियां, साथ में ड्रग्स लेती कैमरे में हुईं रिकॉर्ड

Pune Video Viral : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां बाथरूम के अंदर ड्रग्स लेती दिखाई दे रही हैं। एक महिला दोनों को फटकार रही है और बाथरूम से निकलने के लिए कह रही है।

Pune Girl Drugs

Pune Video Viral : देश के युवा ड्रग्स की चपेट में हैं। कई राज्यों में ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरोह सक्रिय है। महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां दो लड़कियां एक ही टॉयलेट में घुसी हुई थीं। शक होने पर जब टॉयलेट में एक महिला को भेजा गया तो अंदर का नजारा देखकर सब सन्न रह गए। टॉयलेट के अंदर दोनों लड़कियां ड्रग्स ले रही थीं। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मामला पुणे-अहमदनगर रोड पर स्थित एक मशहूर मॉल का है, जिसके वॉशरूम में दो लड़कियां नशीले पदार्थ (ड्रग्स) का सेवन करती दिखाई दीं। यह भी दावा किया जा रहा है कि मॉल के अंदर एक मशहूर पब है और इस पब में दो लड़कियां एक ही वॉशरूम में थीं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों लड़कियों को निकालने के लिए के महिला पहुंची है।

विज्ञापन

ड्रग्स लेती रहीं लड़कियां, रिकॉर्ड होता रहा वीडियो

महिला दोनों लड़कियों को फटकार रही है और तुरंत बाहर निकलने के लिए कह रही है लेकिन दोनों लड़कियां ड्रग्स लेने में मस्त हैं। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि फटकारे जाने के बाद भी लड़कियां बाहर नहीं निकल रही हैं। लड़कियां कह रही है कि वीडियो मत बनाओ, हम बाहर आ रहे हैं लेकिन महिला ने साफ किया कि वह वीडियो बनाना नहीं बंद करेगी।


हैरानी की बात है कि दोनों लड़कियां तब तक बाहर नहीं आईं, जब तक कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन नहीं कर लिया। वीडियो के अंत में एक लड़की को फोन पर लगे ड्रग्स को ऐसे चाट रही है , जिसे वह कोई चूरन हो। सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग आशंका जता रहे हैं कि अब पुणे भी कहीं ड्रग्स की भेंट ना चढ़ जाए।

विज्ञापन

इससे पहले भी पुणे के एफसी रोड पर मौजूद एक पब के वॉशरूम का वीडियो वायरल हो चुका है, इस वीडियो में भी कुछ युवाओं को ड्रग्स लेते हुए देखा गया था। हालांकि पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत इस पब को सील करने का आदेश दिया था. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा था कि इस मामले को ‘जीरो टॉलरेंस’ पर गंभीरता से निपटाया जाएगा। अब लड़कियों के ड्रग्स लेने का वीडियो वायरल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ