Dream-11 पर 1.5 करोड़ जीतते ही झूम उठा पुलिसकर्मी, 24 घंटे में ही खुशी बन गई 'टेंशन'

Dream 11 Police Inquiry: पिंपरी चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर सोमनाथ जेंडे ने ड्रीम इलेवन पर डेढ़ करोड़ रुपये जीते हैं।

Pune Policeman Won Rs 1.5 Crore On Dream 11 Inquiry Started

Pune Policeman Won Rs 1.5 Crore On Dream 11 Inquiry Started

विज्ञापन

Dream 11 Police Inquiry: इन दिनों क्रिकेट का क्रेज चरम पर है। फैंस वर्ल्ड कप को एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही फैंटेसी एप्स पर अपने प्रिडिक्शंस से लाखों रुपये भी जीत रहे हैं। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर सोमनाथ जेंडे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने ड्रीम इलेवन से डेढ़ करोड़ रुपये जीत लिए। वह ये रकम पाकर खुशी से झूम उठे, लेकिन उनकी ये खुशी महज 24 घंटे अंदर ही टेंशन में तब्दील हो गई।

दरअसल, सोमनाथ जेंडे के खिलाफ इंक्वायरी बैठ गई है। उन्हें अब पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। उनसे पूछा जा रहा है कि क्या पुलिस सेवा में ड्यूटी पर रहते हुए उन्होंने इस तरह के खेल में भाग लिया। जेंडे ने कहा- ”1.5 करोड़ रुपये जीतने के बाद कल 2 लाख के लेनदेन पर उन्होंने 60,000 काट लिए। मेरे खाते में एक लाख चालीस हजार रुपये आ गए।”

Advertisment

पुलिसकर्मी का कहना है कि वह इस पैसे का उपयोग अपने घर का लोन चुकाने के लिए करेंगे। वह शेष आधे हिस्से को बैंक में निवेश करेंगे। इससे मिलने वाली ब्याज का उपयोग वह अपने बच्चों की शिक्षा के लिए करेंगे।

पिंपरी चिंचवड़ के एसीपी सतीश माने ने कहा- ”जांच डीसीपी स्वप्ना गोरे को दे दी गई है और रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।” माने ने आगे कहा- “क्या कोई पुलिस विभाग में काम करते हुए ऐसे ऑनलाइन गेम में भाग ले सकता है? क्या इसमें नियम फॉलो किए गए। क्या कोई इस तरह से मिलने वाले पैसे के बारे में मीडिया में बात कर सकता है? इस सब की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

ड्रीम11 भारत का पहला गेमिंग स्टार्टअप है जिसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,535 करोड़ रुपये) से अधिक है। फैंटेसी गेमिंग और बैटिंग की समानता के कारण इसे पहले कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। ड्रीम 11 के लगभग 110 मिलियन से ज्यादा यूजर बेस है। कंपनी का कहना है कि यूजर की ओर से लगाए गए दांव स्किल के खेल हैं। जुआ या सट्टेबाजी नहीं हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ