IND vs PAK: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चप्पे-चप्पे पर होगी नजर, वर्ल्ड कप 2023 के महामुकाबले के लिए खास इंतजाम

IND vs PAK, Security Alert: भारत-पाकिस्तान मैच पर पूरी दुनिया के साथ अराजक तत्वों की भी नजर होगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

IND vs PAK World Cup 2023 Match Ahmedabad Security Terror Alert

IND vs PAK World Cup 2023 Match Ahmedabad Security Terror Alert

विज्ञापन

ठाकुर भूपेंद्र सिंह (अहमदाबाद)

IND vs PAK, Security Alert: भारत और पाकिस्तान के बीच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में महामुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले में सवा लाख लोगों का जोश उफान पर होगा। वहीं इसी बीच सुरक्षा का भी अलर्ट जारी है। इसके मद्देनजर गुजरात पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। हाल ही में सीएम की अध्यक्षता में एक हाईलेवल की बैठक हुई थी। अब जब यह समय नजदीक है तो एक दिन पहले भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुए हैं। खास ड्रोन को भी तैनात किया गया है जो स्टेडियम के पांच किलोमीटर की रेंज में चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा।

विज्ञापन

ड्रोन रखेगा चील सी नजर

न्यूज 24 के संवाददाता ठाकुर भूपेंद्र सिंह ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके मुताबिक अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को ड्रोन रिहर्सल की गई इस ड्रोन के माध्यम से 5 किलोमीटर के एरिया पर नजर रखी जाएगी। यह 100 फीट की ऊंचाई पर रहते हुए हाई राइज बिल्डिंग और भीड़भाड़ वाली जगह पर बारीकी से नजर रखेगा। इसके अलावा डीजीपी विकास सहाय ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन

डीजीपी ने दी जानकारी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर मीडिया से बात करते हुए राज्य के डीजीपी विकास सहाय ने कहा कि, 6000 से ज्यादा पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एनएसजी एनडीआरएफ एसआरपी चेतक कमांडो के साथ तमाम सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा चुके हैं। वहीं मैच के दौरान या पहले फर्जी टिकट से लेकर आतंकी संगठन कोई हरकत न करें इसे लेकर भी क्राइम ब्रांच और एनएसजी की टीमें पूरी तरह तैयार हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मैच के बाद जीत का जश्न मनाने या जुलूस निकालने के लिए स्थानिक पुलिस की परमिशन जरूरी है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर भी खास इंतजाम

इस महामुकाबले को लेकर एयरपोर्ट पर भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हवाई ट्रैफिक भी बढ़ गया है, सूत्रों के मुताबिक मैच के दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट से करीबन 300 फ्लाइट्स आएंगी और जाएंगी। वहीं तकरीबन 100 चार्टर्ड प्लेन से भी लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन ने अतिरिक्त चार्टर्ड फ्लाइट के लिए पार्किंग की व्यवस्था की घी है और साथ-साथ आसपास वडोदरा, सूरत, राजकोट के एयरपोर्ट पर भी प्लेन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं एयरपोर्ट प्रांगण में भी विशाल एलईडी में मैच का प्रदर्शन किया जा रहा है और साथ-साथ मैप से जुड़े हुए एसेसरीज भी एयरपोर्ट परिसर में देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ