नई दिल्ली: मंचूरियन एक बहुत ही फेमस चाइनीज फूड है। इसको लोग नूडल्स के साथ खूब स्वाद लेकर खाते हैं। इसलिए आपको मंचूरियन की कई वैराइटीज आसानी से देखने को मिल जाती हैं जैसे-लौकी मंचूरियन, वेज मंचूरियन या आलू मंचूरियान आदि। लेकिन क्या कभी आपने गोभी मंचूरियन बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए गोभी मंचूरियन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको कई तरह के मसालों और सब्जियां डालकर बनाया जाता है। इसलिए ये स्वाद में बहुत स्वादिष्ट और लजीज लगता है। इसको आप किटी पार्टी और गेम नाइट जैसे खास मौके पर बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं गोभी मंचूरियन बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – इस साल गणपति बप्पा को खुश करें स्पेशल महाराष्ट्रीयन श्रीखंड का भोग लगाकर, जानें रेसिपी
गोभी मंचूरियन बनाने की सामग्री-
-फूलगोभी 2 मध्यम
-मक्के का आटा 2 बड़े चम्मच
-टमॅटो कैचप 4 बड़े चम्मच
-लाल मिर्च 4 सूखी
-लहसुन का पेस्ट 3 बड़े चम्मच
-हरा प्याज 1 कप कटा
-हरी मिर्च 2 चम्मच कटी हुई
-पानी 1 कप
-रिफाइंड तेल 1 कप
-शिमला मिर्च 2 मध्यम (हरी मिर्च)
-नमक 2 चम्मच
-अजीनोमोटो 1/2 छोटा चम्मच
-अदरक का पेस्ट 3 बड़े चम्मच
-मसाला मिर्च पाउडर 2 चम्मच
-सोया सॉस 4 बड़े चम्मच
-मैदा 1 कप
अभी पढ़ें – डेजर्ट में कुछ डिफरेंट खाने का मन है, तो ट्राई करें लजीज ब्रेड हलवा, जानें रेसिपी
गोभी मंचूरियन बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले फूलगोभी को धोकर मीडियम साइज में काट लें।
फिर आप एक बड़े बाउल में मैदा, मक्के का आटा, अदरक और थोड़ा सा लहसुन का पेस्ट डालें।
इसके साथ ही आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और आवश्यकतानुसार पानी डालकर सारी चीजों को मिलाकर घोल बना लें।
फिर आप एक कढ़ाई में रिफाइंड तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
इसके बाद आप फ्लोरेट्स को तैयार बैटर में डुबोकर गरम तेल में डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
फिर आप इनको पेपर नैपकिन पर निकाल लें और अलग रख दें।
इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में थोड़ा-सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें बचा हुआ अदरक और लहसुन का पेस्ट, सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और थोड़ा सा नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
फिर आप इसमें सॉस और अजीनोमोटो डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद जब शिमला मिर्च आधी पक जाए तो आप इसमें तली हुई फूलगोभी डालकर मिला लें।
अब आपकी स्वादिष्ट गोभी मंचूरियन बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines