Maha Kumbh Viral Video : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। दूर-दूर से साधु संत प्रयागराज पहुंच रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए आए हैं। कुछ लोग वीडियो बनाने, अनुभव लेने के लिए भी पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंटरव्यू के दौरान भड़के बाबा ने शख्स की चिमटे से पिटाई कर दी है।
महाकुंभ में ऐसे की बाबा भी पहुंचे हैं जो आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। कुछ अपने हठ योग को लेकर चर्चाओं में हैं तो कुछ अपनी सिद्धि को लेकर! इसी में महाकाल गिरी बाबा का नाम भी शामिल है जो पिछले 9 सालों से अपना एक हाथ ऊपर उठाकर रखे हुए हैं। ये बाबा एक इंटरव्यू के दौरान सवाल सुनकर ही भड़क उठे और पिटाई कर दी।
चिमटे से शख्स की हुई पिटाई, भागे लोग
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाबा सवालों के जवाब दे रहे हैं। इसी बीच उनसे कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए गए, जो उन्हें पसंद नहीं थे। सवाल सुनते ही बाबा भड़क गए, उठे और अपने चिमटे से सवाल पूछने वाले शख्स पर की वार किए। शख्स वहां से भाग पाता, तब तक बाबा ने चिमटे से पिटाई कर दी। वहां मौजूद अन्य लोग भी वहां से भाग निकले। भड़के हुए बाबा का कहना था कि इस तरह के सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए।
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यूट्यूबर्स ने बाबा को परेशान कर दिया है। भक्तों से अधिक तो यूट्यूबर्स कुंभ पहुंच चुके हैं। एक अन्य ने लिखा कि महात्मा ने बहुत सही किया है, बहुत से यूट्यूब पर महाकुंभ मेले कवरेज के लिए सनातनी संतों से उल्टा सीधा सवाल कर रहे हैं, उन्हें ऐसे ही पीटा जाना चाहिए
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines