Chennai News in Hindi : चेन्नई में कपल ने ऐसी करामात की है कि पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है और कार्रवाई करने जा रही है। कपल ने अपने नवजात शिशु का जन्म घर पर ही करवाया और इसकी घोषणा की कि उन्होंने घर पर ही व्हाट्सएप ग्रुप से मिली सलाह के अनुसार डिलीवरी करवाई है। अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया हुआ है। इस ग्रुप में 1,000 से अधिक लोग हैं। कपल ने बिना किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनन की सलाह लिए, ग्रुप से मिल रहे निर्देशों का पालन करते हुए शिशु को घर पर ही जन्म दिया। इस घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
36 वर्षीय मनोहरन और उनकी 32 वर्षीय पत्नी सुकन्या ‘होम बर्थ एक्सपीरियंस’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा हैं। बताया जाता है कि यह ग्रुप ऐसे पोस्टों से भरा पड़ा है जिनमें घर पर ही बच्चे को जन्म देने के तरीके के बारे में सलाह दी गई है और तरीका भी बताया गया है। इस पर भरोसा करके जब सुकन्या तीसरे बच्चे के साथ गर्भवती हुई तो दंपत्ति ने मेडिकल जांच से बचने का फैसला किया और पूरी गर्भावस्था के दौरान कोई जांच नहीं करवाई।
यह भी पढ़ें : साउथ कोरियन महिला ने जलेबी खाकर दिया गजब रिएक्शन, वायरल हो रहा पोस्ट
17 नवंबर को जब सुकन्या को प्रसव पीड़ा हुई तो अस्पताल जाने की जगह व्हाट्सएप ग्रुप से मदद लेने का फैसला किया। खुद मनोहरन ने अपनी पत्नी की डिलीवरी करवाई। जब इसकी जानकारी इलाके के जन स्वास्थ्य अधिकारी को पता चली तो उन्होंने इस कपल के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
यह भी पढ़ें : पिता की चिता की ‘राख’ को सिगरेट बनाकर फूंका, जन्म देने वाले की आखिरी इच्छा अनोखी
कुंद्राथुर पुलिस स्टेशन में इस कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि मनोहरन की हरकत ने निर्धारित चिकित्सा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है। जब पुलिस ने कपल से पूछताछ की तो व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में पता चला।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines