पिता की चिता की 'राख' को सिगरेट बनाकर फूंका, जन्म देने वाले की आखिरी इच्छा अनोखी

Weird News : एक यूट्यूबर ने अपने पिता की राख पर भांग के पौधे उगाए और फिर भाग का सिगरेट बनाई और उसको पीती है। लड़की खुद इसका खुलासा किया है कि वो आखिर ऐसा क्यों करती है।

Famous YouTuber Rosanna Pansino
विज्ञापन

Weird News : अपने मां-बाप की आखिरी इच्छा हर औलाद पूरा करना चाहता है। कोशिश होती है कि ऐसा काम करे कि मां बाप की आत्मा को शांति मिले और मरने के बाद जो वो चाहते थे, वो पूरा हो सके। एक बेटी ने बाप की अस्थियों पर भांग उगाई और फिर सिगरेट बनाकर फूंकने लगी। सुनने में यह बहुत अजीब लग रहा है लेकिन सच ये है कि लोग इस लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आज हम जिस लड़की की बात करने जा रहे हैं, वो एक फेमस यूट्यूबर है। उसका नाम रोसन्ना पैंसिनो है। उसने अपने नए वीडियो में अपने पिता की आखिरी इच्छा के बारे में बात की और यह भी बताया कि कैसे उसने अपने पिता की अस्थिओं पर गांजे का पौधा उगाया। पैंसिनो ने अपने वायरल वीडियो में कहा, “मेरे पिता एक बदमाश और थोड़े विद्रोही थे और मैं उनके पदचिन्हों पर चलूंगी।

Advertisment

रोसन्ना पैंसिनो ने अपने वीडियो के शुरुआत में कहा कि पिता के निधन से पहले उन्होंने मुझे और मेरी मां को बताया कि वह चाहते हैं कि हम उनकी राख के साथ क्या करें और पहले तो मेरी मां थोड़ी हिचकिचा रही थीं। यूट्यूबर ने कहा कि उनके पिता की मृत्यु पांच साल पहले ल्यूकेमिया से हुई थी और अब उन्हें लगा कि उन्हें उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करना चाहिए। कई साल पहले उन्होंने मुझसे और मेरी मां से कहा कि वह चाहते हैं कि हम उनकी राख लें, उसे मिट्टी में मिला दें और एक मारिजुआना का पौधा उगाए।


रोसन्ना पैंसिनो ने बताया कि हमने ऐसा ही किया और हमारे पास एक फोटो और वीडियो भी हैं। यह बहुत ही भावनात्मक और विशेष था और मुझे खुशी है कि उनकी इच्छा पूरी कर सके। इसके लिए हमने भांग उगाने वाले से संपर्क किया और घर में ही उनकी राख पर पौधा लगवाया।

विज्ञापन

लड़की ने बताया कि हमने हाल ही में भांग के पौधे की कटाई की है। मेरे पास एक प्यारा सा कैरी केस है और मेरे एक दोस्त ने मुझे इन्हें रोल करने में मदद की। उसने सिगरेट को दिखाते हुए बताया कि ये न प्यारे हैं, बल्कि उन्हें गुलाबी रोलिंग पेपर से रोल किया गया है इसलिए वे सेट से भी मेल खाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ