नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। इस साल गणेश चतुर्थी का महोत्सव 31 अगस्त 2022 से शुरू होने वाला है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मोतीचूर के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। लड्डू गणपति के प्रिय पकवान में से एक है। इसलिए गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर इन लड्डुओं के भोग से भगवान आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी हो जाएगी, तो चलिए जानते हैं मोतीचूर के लड्डू बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – बर्थ डे सेलिब्रेशन के लिए ट्राई करें डिफरेंट और यूनीक शकरकंद केक, जानें रेसिपी
मोतीचूर के लड्डू बनाने की सामग्री-
-बेसन 2 कप
-हरी इलायची 1 टीस्पून
-फूड कलर ½ टीस्पून
-दूध 1 लीटर
-घी 6 कप
-बेकिंग सोडा 1 चुटकी
-चीनी 3 कप
-पानी 4 कप
अभी पढ़ें – किसी पार्टी या फंग्शन के दौरान बनाएं टेस्ट में बेस्ट अजवाइनी पनीर कोफ्ता, जानें रेसिपी
मोतीचूर के लड्डू बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में पानी और चीनी डालें।
फिर आप इसको मीडियम आंच पर रखकर पूरी तरह से पिघलाकर चाशनी बना लें।
इसके बाद आप इसमें दूध डालें और करीब 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
फिर आप उबलते वक्त इसमें बनने वाले झाग आए को हटा दें।
इसके बाद आप इसको एक समान गाढ़ा होने तक पकाएं।
फिर आप इसमें इलायची पाउडर और ऑरेंज फूड कलर डाल दें।
इसके बाद आप इसको धीरे-धीरे चलाते हुए पकाएं और अलग रख दें।
फिर आप एक बड़े बाउल में बेसन और दूध डालें।
इसके बाद आप इसको मिलाते हुए मुलायम घोल तैयार कर लें।
फिर आप इसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
इसके बाद आप एक गहरे फ्रांइग पैन में घी डालकर गर्म करें।
फिर आप कलछुल की सहायता से तेल के ऊपर एक छेद बनाएं और उसमें थोड़ा सा बैटर डालें।
इसके बाद आप इन बूंदियों को सुनहरा होने और सोफ्ट होने तक पकाएं।
फिर आप इनको एक्स्ट्रा तेल निकालने के लिए टीशू पर रखें।
इसके बाद आप इन बूंदियों को चीनी की चाशनी में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
फिर आप इनको थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप इस मिक्चर के छोटे और मीडियम साइज के लड्डू बना लें।
अब आपके स्वादिष्ट मोतीचूर के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
58 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines