Student Exam Viral Video : परीक्षा के दौरान नकल रोकना एक चुनौती होता है। कई बार तो नकल करने के लिए छात्र दूसरों की कॉपी देखने की कोशिश करते हैं। इसे सबसे सुरक्षित नकल मानते हैं लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नकल रोकने के लिए छात्रों को अलग-अलग मास्क और टोपी पहना दिया गया।
छात्रों को पहना दिया अजीब टोपी और मास्क
वायरल वीडियो फिलीपींस का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि परीक्षा दे रहे सभी छात्रों के सिर पर मास्क लगा हुआ है। यह सिर्फ मास्क नहीं है बल्कि अजीब तरह की टोपी है, जिसने सिर समेत पूरा चेहरे को ढका हुआ है। सभी छात्रों के चेहरे पर अजीब और अलग-अलग टोपी लगी दिखाई दे रही है।
बताया गया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि छात्र नकल ना कर पाएं। हालांकि छात्रों को ये अजीब टोपी पहनने के लिए मजबूर नहीं किया गया था लेकिन सभी ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए इसे पहना। किसी ने टोपी को मुर्गा तो किसी ने भालू, कुछ छात्रों ने अन्य जानवरों की तरह बनवाया था
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है, जैसे इन छात्रों ने परीक्षा के लिए नहीं बल्कि अपनी टोपी के लिए तैयारी की है। एक ने लिखा कि मैं होता तो सारे उत्तर इसी टोपी के अंदर लिखकर लाता।
यह भी पढ़ें : जहाज में बैठ पीएम मोदी ने किया राम लला के दर्शन, एक काम से जीत लिया लोगों का दिल
एक ने लिखा कि इस तरह बच्चों को क्रिएटिविटी के लिए प्रोत्साहित करना अच्छा है। बच्चों को एक्स्ट्रा नंबर मिलना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि आज कल के बच्चे कितने कमाल के हैं, नकल ना कर पाएं इसलिए ऐसे टोपी बना ली। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि बच्चे इस टोपी के अंदर ही उत्तर लिखकर लाए हैं, इसलिए वो भी खुश हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines