जहाज में बैठ पीएम मोदी ने किया राम लला के दर्शन, एक काम से जीत लिया लोगों का दिल

Narendra Modi Viral Photo : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई जहाज में बैठकर राम लला को सूर्य तिलक लगाए जाने का वीडियो देखा, जिसकी फोटो वायरल हो रही है। आखिर लोगों ने इस फोटो क्या खास देखा?

Modi

राम लला के दर्शन करते पीएम मोदी

Narendra Modi Viral Photo : देश भर में बड़े ही उत्साह के साथ रामनवमी मनाई जा रही है। राम मंदिर निर्माण के बाद यह पहली राम नवमी है। ऐसे में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा को दिव्‍य स्‍नान कराया गया और ठीक 12 बजे श्रीराम को सूर्य तिलक लगाया गया।

रैली के बाद पीएम मोदी ने देखा सूर्य तिलक का वीडियो

जिस वक्त राम लला को सूर्य तिलक लगाया गया, उस वक्त प्रधानमंत्री असम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रैली में उन्होंने सभी से जयकारा लगवाया। इसके बाद जब प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर जाने लगे और अपनी जहाज में पहुंचे तो प्रभु राम को लगाए गए सूर्य तिलक का वीडियो देखा।

पीएम मोदी ने बताया कि सभा को संबोधित करने बाद उन्होंने सूर्य तिलक का वीडियो देखा। जिसकी तस्वीरें भी पीएम मोदी ने शेयर की हैं। इस तस्वीर में लोगों की नजर पीएम मोदी के पैर पर पड़ी तो पता चला कि जहाज में बैठकर, फोन पर राम लला के सूर्य तिलक का वीडियो देखने के लिए उन्होंने अपने जूते तक निकाले हुए थे।


पीएम मोदी के पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने इसको लेकर कमेंट्स भी किए हुए हैं। एक ने लिखा कि मुझे यह देखकर बड़ी खुशी हुई कि प्रधानमंत्री मोदी ने जूते तक निकाले हुए थे। एक अन्य ने लिखा कि पीएम मोदी एक बार फिर हमारा दिल जीत लिए। एक ने लिखा कि ऑनलाइन दर्शन कर रहे हैं, वो भी जूते निकालकर, इन्हें कहते हैं भक्त।

बता दें कि राम नवमी के अवसर पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में राम लला को सूर्य तिलक लगाया गया। इसके लिए फिजिक्स की खास तकनीक ऑप्टोमैकेनिकल सिस्‍टम (Optomechanical System) का इस्‍तेमाल किया गया। भगवान को सूर्य तिलक लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ