हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नंगे पैर, बाहों में बाहें डाल, ऐसे लेटे थे जैसे...फ्लाइट में सीटों पर सोते जोड़े की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दिलचस्प कमेंट

Couple Weird Photos Viral: प्लेन के अंदर सीटों पर अजीबोगरीब तरीके से सोते युवक-युवती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हें करोड़ों लोग देख चुके हैं और इन्हें देखकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। आप भी देखिए और पढ़िए यूजर्स के कमेंट…

विज्ञापन
प्लेन की सीटों को बेडरूम समझकर लेटे युवक और युवती।

Passengers Used Plane Seats As Bedroom: नंगे पैर, एक दूसरे की बाहों में बाहें डाल, एक दूसरे के ऊपर लेटे युवक-युवती को देखकर पैसेंजर्स हैरान रह गए। फ्लाइट में पैसेंजर्स अजीबोगरीब हरकतें करते हैं, लेकिन इस जोड़े की हरकत देखकर दूसरे पैसेंजर्स उन्हें शर्म के मारे कुछ कह नहीं पाए।

वहीं एक शख्स ने इनकी तस्वीरें खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिन्हें देखकर नेटिजन्स ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिक प्लेस पर शर्मनाक हरकत बताया, कुछ ने कहा कि उन्होंने सीटें बुक की हैं और वे उन्हें चाहे जैसे मर्जी इस्तेमाल करें। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को इस हरकत के लिए जिम्मेदार ठहराया।

 

वायरल तस्वीरों को देख चुके करोड़ों लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 4 घंटे की फ्लाइट थी, लेकिन दूसरे पैसेंजर्स ने भी जोड़े की इस हरकत पर आपत्ति जताई, लेकिन क्रू मेंबर्स ने उन्हें कुछ नहीं कहा।इस दौरान अपनी सीटों पर एक दूसरे के ऊपर लेटे युवक-युवती की तस्वीरें खींचकर एक्स यूजर FLEA ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। तस्वीरें गत 6 अप्रैल को पोस्ट की गई थीं।

इन्हें अब तक 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं एक्स यूजर FLEA ने पोस्ट को कैप्शन दिया कि प्लेन में यात्रियों की ऐसी हरकत देखकर विश्वास नहीं हुआ। पूरे 4 घंटे ऐसा ही रहा। FLEA ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें प्लेन की 4 सीटों पर जोड़े को लेटे देखा जा सकता है। वे नंगे पैर हैं और एक दूसरे के ऊपर बाहों में बाहें डाले लेटे हुए हैं, सो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Pakistan: पुलिस वालों को सेना के जवानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वायरल वीडियो में दिखा बेरहम चेहरा

वायरल तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल तस्वीरें देखकर एक्स यूजर्स ने अपने कमेंट भी दिए। एक यूजर ने लिखा कि कल्पना कीजिए कि आप उनके सामने हैं और सोच रहे हैं कि गर्म पैरों जैसी गंध क्यों आ रही है? एक यूजर ने कमेंट किया कि हेडफोन लगाओ और फिल्म देखो या किताब पढ़ो। मुझे हवाई जहाज़ में प्रॉब्लम सिर्फ तभी होती है, जब कोई बच्चा रो रहा हो या फिर कोई मेरी सीट पर बैठ जाए।

एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी कि अपने जूते उतार दिए और घर समझ लिया। होटल पहुंचने तक का इंतजार भी नहीं किया जा सका। एक यूजर ने कमेंट किया कि वे ऐसे कैसे कर सकते थे? फ्लाइट अटेंडेंट ने कुछ नहीं कहा? यह बात सही नहीं है भाई। एक यूजर ने लिखा कि क्षमा करें, लेकिन मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती, उन्होंने सीटों के लिए भुगतान किया है। वे उन्हें जैसे चाहें, वैसे यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दुकानदार के सामने ही युवती ने कपड़े उतारे और चेंज कर ली ड्रेस, वायरल हुआ वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें