Pakistan: पुलिस वालों को सेना के जवानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वायरल वीडियो में दिखा बेरहम चेहरा

Pakistan Army Soldiers Attacked Police Officials: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सेना की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक सैनिक के भाई से एक अवैध हथियार जब्त किया तो सेना के जवानों ने पुलिस थाने पर ही हमला बोल दिया और पुलिस कर्मियों को जमकर मारा-पीटा। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Pakistan Army Soldiers Attacked Police Officials

Pakistan Army Soldiers Attacked Police Officials (X: KlasraRauf)

Pakistan Army Soldiers Attacked Police Officials : पाकिस्तान में सरकार पर सेना के असर की बात तो हमेशा होती आई है। लेकिन, वहां हुई एक घटना ने तो साबित कर दिया है कि पाकिस्तानी सेना खुद को कानून व्यवस्था से कहीं ऊपर समझती है। दरअसल, यहां के पंजाब प्रांत में आने वाले बहावलनगर में सेना के जवानों ने पुलिस वालों पर ही हमला बोल दिया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जो पाक सेना के बेरहम चेहरे से नकाब उठा रहे हैं।

विज्ञापन

यह घटना बुधवार को मदरिसा पुलिस स्टेशन में हुई थी। यहां पुलिस ने एक सैनिक के भाई के पास से अवैध हथियार जब्त किए थे। थोड़ी ही देर बाद सात-आठ गाड़ियों में सैनिकों का एक ग्रुप वहां पहुंचा। उन्होंने एक पुलिस स्टेशन से चाबियां छीनीं और पुलिस स्टेशन के अंदर घुस गए और बेरहमी के साथ उत्पात मचाना और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। सैनिकों ने पुलिस कर्मचारियों को रायफल की बटों और डंडों से मारा। यहां तक कि उन्होंने थाने के एसएचओ को भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़का सेना के खिलाफ गुस्सा

इस दौरान कई पुलिस कर्मियों को बेहद गंभीर चोट आई है। कई पुलिस वालों के शरीर पर चोट के निशान साफ देखे गए। यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे ईद की नमाज के बाद हुई। मामले के वीडियो वायरल होने के बाद सेना के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा है। सोशल मीडिया पर लोग सेना से जवाब मांग रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या वह खुद को कानून व्यवस्था से ऊपर समझती है। साथ ही हथियार जब्त करने पर सेना की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने वारदात को बताया ‘छोटी घटना’

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सेना के करीब 40-50 जवान पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सैनिक पुलिस थाने से डीवीआर उठा ले गए, पुलिस वालों को लॉक अप में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की। वहीं, पंजाब पुलिस की ओर से जारी एक बयान में इसे एक छोटी सी घटना बताया गया है। इसमें कहा गया है कि छवि खराब करने के लिए इसे बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ