Parasite Eyes : एक महिला की आंख में दो साल तक एक परजीवी पड़ा रहा। काफी परशानी के बाद जब महिला डॉक्टर के पास गई तो उसे हैरान करने वाली जानकारी पता चली। ना सिर्फ महिला बल्कि डॉक्टर भी हैरान थे कि आखिर ये परजीवी आया कहां से?
आर्मिलिफर ग्रैंडिस संक्रमण
जेएएमए ऑप्थैल्मोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया कि महिला की आंख में करीब 2 साल तक परजीवी था। 28 साल की इस महिला को सिर्फ एक गांठ का एहसास हुआ और इसके अलावा कोई भी लक्षण नहीं मिले। हालांकि जब डॉक्टर ने जांच की तो आंख की स्पष्ट बाहरी परत के नीचे (कंजंक्टिवा) एक गतिशील द्रव्यमान मिला। सर्जरी के बाद लगभग 0.4 इंच (10 मिलीमीटर) आकार का एक पीले रंग का लार्वा सामने आया। डॉक्टर का मानना है कि ये एक परजीवी है। इसकी पहचान आर्मिलिफर ग्रैंडिस के रूप में हुई है।
परजीवी के प्राइमरी होस्ट हैं सांप
माना जाता है कि सांप परजीवी प्राइमरी होस्ट माने जाते हैं, जबकि चूहों को इंटरमीडिएट होस्ट मानते हैं। ऐसे में कोई इंसान अगर सांपों के संपर्क में आता है तो वह संक्रमित हो सकता है। इतना ही नहीं, सांपों का कच्चा मांस खाने से भी संक्रमण फैल सकता है।
यह भी पढ़ें : पूर्व पीएम के बेटे का पत्ता काटना चाहते थे Pawan Singh? UP की ये सीट बनी बीजेपी से बगावत की वजह!
हालांकि महिला का कहना है कि वह कभी भी सांप के करीब नहीं गई है। ऐसे में सांप वाली थ्योरी तो फेल हो गई है। हालांकि महिला का कहना था कि मागमरमछ का मांस खाना खूब पसंद करती है। डॉक्टर्स का भी कहना है कि मगरमच्छ का मांस खाने वाले लोगों में आर्मिलिफर ग्रैंडिस संक्रमण का कोई मामला अबतक सामने नहीं आया है लेकिन मगरमच्छ पेंटास्टोमिड ले जा सकते हैं, यह सिद्ध है।
डॉक्टर्स का कहना है कि आर्मिलिफर ग्रैंडिस संक्रमण परजीवी अंडे वाले मगरमच्छ को खाने से भी हो सकता है। इससे यह भी साफ हुआ है कि आर्मिलिफर ग्रैंडिस के लिए अब नए तरीके से भी फैल सकता है। हालांकि डॉक्टर ने यही भी आशंका जताई है कि हो सकता है कि किसी दुकान पर संक्रमित सांप को काटा गया और वहीं पर किसी अन्य जानवर का मीट भी काटा गया, जहां से यह संक्रमण महिला के पास पहुंचा हो।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
20 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines