राहुल गांधी पर कमेंट को लेकर स्मृति ईरानी पर भड़के नेता, बोले- अपनी मंत्री का इलाज कराएं PM

Amethi Lok sabha Election : कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर भड़कते हुए कहा कि आजकल उनकी भाषा में गिरावट आ गई है, उन्हें इलाज की जरूरत है। अजय राय ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के लिए वायनाड और अमेठी एक बराबर ही है।

Smriti-Irani

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

Amethi Lok sabha Election : उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार कौन होगा, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। हालांकि भाजपा की तरफ से स्मृति ईरानी लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। 2019 में अमेठी से कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी मैदान में थे लेकिन इस बार नाम की घोषणा नहीं हुई है।

स्मृति ईरानी पर भड़के अजय राय

स्मृति ईरानी ने कहा था कि 2019 में चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी अमेठी से लगातार दूर होते गए हैं। इस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि स्मृति ईरानी की भाषा दिन-ब-दिन गिरती जा रही है और उन्हें डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के लिए जितना महत्वपूर्ण अमेठी है उतना ही महत्वपूर्ण वायनाड है।

स्मृति ईरानी ने कहा था कि कोविड महामारी के दौरान कांग्रेस परिवार का कोई भी सदस्य अमेठी में नहीं दिखा। राहुल गांधी चाहते थे कि अमेठी के लोग गरीब रहें इसीलिए उन्होंने 15 साल तक सांसद रहने के बाद भी अमेठी के विकास की उपेक्षा की। स्मृति ईरानी के इसी बयान पर अजय राय नाराजगी जताते हुए कहा कि स्मृति ईरानी को एक अच्छे डॉक्टर की जरूरत है। पीएम मोदी को अपने मंत्री का इलाज किसी अच्छे डॉक्टर से कराना चाहिए।

अमेठी से कौन लड़ेगा चुनाव?

बता दें कि साल 2019 में राहुल गांधी ने वायनाड और अमेठी दोनों लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन अमेठी से उन्हें हार का सामना करना पड़ता था। साल 2024 में एक बार फिर उनके दोनों जगहों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहें हैं लेकिन स्थिति साफ नहीं है।

एक तरफ राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं तो वहीं प्रियंका गांधी के भी मैदान में उतरने की सुगबुगाहट तेज है। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से मैदान में उतर सकती हैं। हालांकि अमेठी को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ