Pakistan Viral Video : महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं पूरी दुनिया में होती हैं। आरोपियों या दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होती है तो कई बार ये बच निकलते हैं। पुलिसकर्मियों को देखते ही महिलाओं में हौसला बढ़ता है और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ बाहर निकलती हैं लेकिन अगर ये पुलिसकर्मी ही लड़कियों या महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगें तो क्या होगा?
पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यूट्यूबर लड़की वीडियो बना रही है। इसी बीच कुछ लोग बाइक से पहुंचे और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की ने बताया कि ये सारे पकिस्तान की पुलिस के जवान हैं, जो सादी वर्दी में यहां घूम रहे हैं।
वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ये कुछ सड़क छाप लोग यहां खड़े हैं। जब लड़की ने उनका चेहरा दिखाते हुए पूछा कि आप लोगों का मसला क्या है? इस पर जवाब मिला कि हम तो बस इंटरव्यू देखने आये हैं। इसके बाद लड़की ने बताया कि ये है पंजाब पुलिस (पाकिस्तान) के होनहार जवान, जिन पर लड़कियों की हिफाजत का जिम्मा है।
लड़की ने एक बुजुर्ग से इसके बारे में पूछा तो उसने कहा कि क्या कर सकते हैं? लड़की ने कहा कि इसीलिए हमारे पाकिस्तान को इज्जत नहीं मिलती है। यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया, जिसके बाद वायरल हो गया। इस वीडियो को 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें : प्राइवेट पार्ट पर बिच्छू ने काटा तो होटल पर किया केस, बोला-अब तो शारीरिक संबंध…
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर ये यूपी के होते तो अब तक एक पैर से लंगड़े हो चुके होते। एक अन्य ने लिखा कि पाकिस्तान में कानून का राज होता तो इस तरह की घटनाएं कैसे होती? एक अन्य ने लिखा कि जब पुलिसवाले खुद ही कैमरे के सामने लड़कियों को छेड़ रहे हैं तो सोचिये लोगों का क्या हाल होगा। एक अन्य ने लिखा कि इसी तरह की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान की जमीनी स्थित कैसी है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines