Guinness World Record: दुनिया में रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। कुछ लोग अजीब अजीब रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। पाकिस्तान के एक शख्स ने हाल ही में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस शख्स द्वारा बनाये गए इस रिकॉर्ड का वीडियो देख आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
पाकिस्तान के शख्स के बना लिया रिकॉर्ड
पाकिस्तान के एक शख्स ने अपने सिर से बोतल के इतने ढक्कन खोल दिए कि उसके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। इस शख्स का नाम मोहम्मद राशिद है और वह पाकिस्तान का रहने वाला है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, मोहम्मद राशिद ने महज 1 मिनट में अपने सिर से 77 बोतलों के ढक्कन खोल दिए, जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बाद मोहम्मद राशिद बेहद खुश दिखाई दिया।
अब इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लकड़ी के स्टैंड पर एक लड़का कांच की बोतल रखते जा रहा है और मोहम्मद राशिद अपने सिर से टक्कर मरकर उसका ढक्कन खोल रहा है। एक मिनट में जब 77 बोतल के ढक्कन खुल गए तो उसके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
यह भी पढ़ें : विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए भोपाल में बनी 3700KG खिचड़ी, श्रद्धालुओं में बांटी जाएगी
सोशल मीडिया पर इस अनोखे रिकॉर्ड पर लोगों की टिप्पणियां आ रही हैं। कुछ तारीफ करते हुए बधाई दे रहे हैं तो खिंचाई कर रहे हैं। एक ने लिखा कि जब भगवान ने हाथ दिया है तो माथे को चोट पहुंचाने की क्या जरूरत थी। एक अन्य ने लिखा कि चलो इस लड़के ने बम फेंकने के अलावा कुछ और करने की कोशिश तो की। एक ने लिखा कि पाकिस्तानियों को ऐसे रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि वह भी गलत हरकतों से बाहर निकले सकें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines