Online Food Order: 43 लाख का खाना खा गया एक शख्स, स्विगी को सबसे ज्यादा मिले बिरयानी के ऑर्डर

Online Food Order: स्विगी पर सबसे ज्यादा कस्टमर ने बिरयानी का ऑर्डर दिया, जबकि डिलीवरी पार्टनर ने सबसे तेज 65 सेकेण्ड में ऑर्डर पहुंचाया है।

Swiggy

Representative Image

विज्ञापन

ऑनलाइन खाना आर्डर करना का चलन तेजी से बढ़ा है। ऑफिस में टिफिन मंगाना हो या घर पर खाने के लिए खाना बनाने का मन ना हो, तुरंत ऑनलाइन खाना आर्डर करते है और कुछ ही समय में वह हमारे पास आ जाता है लेकिन शायद ही कोई ऐसा रोजाना करता हो लेकिन मुंबई के एक शख्स ने साल भर में लाखों रूपये का खाना स्विगी से ऑर्डर कर लिया।

ऑनलाइन फ़ूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी ने अपनी एक रिपोर्ट साझा की जिसमें उसने बताया है कि मुंबई के शख्स ने साल भर में ₹ 42.3 लाख का खाना ऑर्डर कर दिया। यह सुनकर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे है लेकिन स्विगी ने इसका जिक्र अपने रिपोर्ट में किया है। वहीं स्विगी ने यह भी बताया कि उसे चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद से अधिक ऑर्डर मिले।

विज्ञापन

एक ही दिन 207 पिज्जा का ऑर्डर

वहीं स्विगी को छोटे शहरों से बड़ा ऑर्डर मिला। झाँसी के स्विगी यूजर ने 269 वस्तुओं का ऑर्डर दिया , भुवनेश्वर के एक यूजर के एक ही दिन 207 पिज्जा का ऑर्डर देने का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुर्गा पूजा के दौरान 7.7 मिलियन गुलाब जामुन का ऑर्डर किया गया। वहीं एक शख्स ऐसा भी था जिसने इडली खाने के लिए 6 लाख रुपये खर्च कर दिए।

वेलेंटाइन डे के दिन प्रति मिनट 271 केक का ऑर्डर 

स्विगी से केक ऑर्डर करने में बेंगलुरु को पहला स्थान मिला है। स्विगी से 8.5 मिलियन केक ऑर्डर किए गए। स्विगी ने बताया कि वेलेंटाइन डे 2023 के दौरान प्रति मिनट 271 केक का ऑर्डर दिया गया। वहीं नागपुर एक शख्स ने एक ही दिन 72 केक ऑर्डर कर दिए।

विज्ञापन

बरियानी खाना शायद भारतवासियों को सबसे ज्यादा पसंद है। स्विगी की रिपोर्ट में बताया गया कि स्विगी पर सबसे ज्यादा बिरयानी का ऑर्डर मिला है। स्विगी इंस्टमार्ट ने सबसे तेज आर्डर 65 सेकेण्ड में पहुंचाया। वहीं स्विगी के डिलीवरी बॉयज ने 166.42 मिलियन किमी की दूरी इलेक्ट्रिक वाहन या फिर साइकिल से तय की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ