खूबसूरत लड़कियों का पोस्टर देख 'आउट ऑफ कंट्रोल' हुए चाचा, कर दी ऐसी हरकत

Old Man Viral Video : वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग पोस्टर में छपी लड़की की फोटो को ध्यान से देख रहा है। इसके बाद उसने जो हरकत की, वो कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो शेयर कर लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Old Man Viral Video
विज्ञापन

Old Man Viral Video : सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, कुछ मजेदार तो कुछ सीख देते हैं। ऐसे भी वीडियो सामने आए जिन्हें देखने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और समाज को एकजुट हो गया। इस वक्त एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है। बुजुर्ग पोस्टर में छपी दो लड़कियों को ध्यान से देखते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी प्रतिक्रिया ऐसी थी कि वीडियो वायरल हो गया।

बुजुर्ग का वीडिया वायरल

कई ऐसे विज्ञापन होते हैं, जिसमें मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है और फिर इसके पोस्टर सड़क, चौराहे समेत गाड़ियों पर भी चिपकाए जाते हैं। इस वीडियो में भी एक गाड़ी पर दो विज्ञापन छपे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों विज्ञापन में दो लड़कियां हैं। बुजुर्ग शख्स दोनों को ध्यान से देख रहा है और इसके बाद वह झुककर विज्ञापन में छपी लड़की को किस करने लगा।

Advertisment

हालांकि वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये पाकिस्तान का हो सकता है। वहीं ये बुजुर्ग लड़की के पोस्टर को किस क्यों कर रहा है, इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आ है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।


एक ने लिखा कि क्या अब पोस्टर में छपी लड़कियां भी सुरक्षित नहीं हैं? एक अन्य ने लिखा कि चाचा पोस्टर में छपी लड़की को देखकर कुछ ज्यादा ही भावुक हो रहे हैं। एक ने लिखा कि इस तरह की हरकत करते हुए इन्हें शर्म आनी चाहिए। एक ने लिखा कि सिर्फ कुछ सेकंड के वीडियो देखकर हमें किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। हो सकता है कि ये लड़की को जानता हो।

विज्ञापन

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आखिर इस तरह की शर्मनाक हरकत करते हुए इन्हें शर्म क्यों नहीं आती? एक ने लिखा कि मुझे तो लगता है कि इनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। कोई भी इतना पागल थोड़ी होता है कि इस तरह की हरकत करने लगे। वहीं एक ने लिखा कि ये मानसिक रूप दिवालिया हो चुके हैं। ऐसे लोगों का क्या ही किया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ