'तुम का पकर-पकर कर रहे हो?',मेट्रो में लड़के पर भड़के अंकल; जमकर सुनाई खरी खोटी

Delhi Metro Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर अंकल और एक युवक में कहासुनी हो गई। इसके बाद अंकल इतना भड़क गए कि अपशब्द बोलने लगे। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अंकल के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

Fight in Delhi Metro

Delhi Metro Viral Video:  दिल्ली मेट्रो में मारपीट, लड़ाई झगड़े के मामले अक्सर सामने आते रहते है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक युवक के बीच में जमकर कहासुनी हो गई। युवक पर बुजुर्ग व्यक्ति इस कदर भड़क गए कि ना तो उन्हें अपनी उम्र का ख्याल रहा और ना ही उन्होंने ये सोचा कि मेट्रो में लड़ाई झगड़ा करना गैरसामाजिक गतिविधि है ।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में फिर हुई लड़ाई

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत बैठने की सीट को लेकर हुई। बात में विवाद इस कदर बढ़ गया कि बुजुर्ग व्यक्ति अपना जूता निकालकर मारने तक की धमकी देने लगे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाई के बीच में बोलने पर अंकल युवक पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि तुम काहे पकर-पकर बोल रहे है? तुम हो क्या? युवक ने जवाब में कहा कि मैं एक तिनका हूं लेकिन ये तिनका ही आपको बहुत परेशान कर देगा।

विज्ञापन

अंकल इस कदर भड़क गए कि उन्होंने अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। इस पर युवक ने कहा कि अपशब्द मत बोलों अंकल, पूरी रात थाने में बैठा कर रखूंगा। इस पर अंकल और भड़क गए और बोले- तेरी क्या औकात है? इस पर युवक ने कहा कि इतना मत चिल्लाओ, शरीर में करंट आ जाएगा। इसके बाद तो अंकल अपना जूता निकालने लगे। इसके बाद वह युवक के पास गए और धक्का मुक्की करने की कोशिश की लेकिन गनीमत रही कि हाथापाई नहीं हुई।


इस पर युवक ने फिर कह दिया कि यहीं खड़ा हूं, मुझे हिलाकर दिखा दो। अरे कैसा अंकल है? यह बात सुनकर अन्य यात्री हंस पड़े। अब लड़ाई की वजह क्या थी? ठीक से बात किए जाने पर भी अंकल इतना भड़के हुए क्यों थे? इसकी जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि अंकल का व्यवहार मुझे समझ नहीं आ रहा है। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली का मेट्रो कलेश का घर है। एक ने लिखा कि मेट्रो में अक्सर सुबह सीट को लेकर कलेश होता ही है। एक ने लिखा कि ये अंकल इतने भड़के हुए क्यों हैं? युवक तो बिना बदतमीजी के बात कर रहा है। जब उसका धैर्य जवाब दे गया तो उसने कहा कि ‘कैसा अंकल है रे तू।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ