Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Norwegian Dance Group: नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ अब रवीना ने लगाए ठुमके, ‘फ्लोर’ पर लगाई आग

Norwegian Dance Group: नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने विराट कोहली के बाद अब रवीना टंडन के साथ जोरदार डांस किया है। नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने मोहरा फिल्म के मशहूर गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर जोरदार डांस किया। बता दें कि इससे पहले डांस ग्रुप ने विराट कोहली के साथ डांस किया था, […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Mar 18, 2023 09:38
Norwegian Dance Group, Virat Kohli, The Quick Style, Raveena Tandon, Viral Video

Norwegian Dance Group: नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने विराट कोहली के बाद अब रवीना टंडन के साथ जोरदार डांस किया है। नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने मोहरा फिल्म के मशहूर गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर जोरदार डांस किया। बता दें कि इससे पहले डांस ग्रुप ने विराट कोहली के साथ डांस किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ डांस करने से लेकर मुंबई की लोकल ट्रेन के अंदर इंप्रोमेप्टू डांस सेशन में शामिल होकर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/reel/Cp5NQ7aOdut/?utm_source=ig_web_copy_link

पानी की जगह फ्लोर पर लगाई आग!

डांस ग्रुप ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से मुलाकात की और उनके साथ उनके ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर थिरका। ग्रुप के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रवीना एक स्टूडियो में दिख रही है। ग्रुप के सदस्य उनके साथ स्टैप मैच करते दिख रहे हैं। ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम पैंट में रवीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

---विज्ञापन---

क्रू मेंबर्स रवीना के साथ डांस स्टेप्स करते हुए हमेशा की तरह डैपर दिखे। क्विक स्टाइल्स ने क्लिप को कैप्शन दिया, “जब आप इसे ऑरिजिनल के साथ करते हैं तो अलग होता है।” रवीना और क्विक स्टाइल्स के वीडियो को कई लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं।

‘काला चश्मा’ सॉन्ग से लाइमलाइट में आया था ग्रुप

नॉर्वे का ऑल मेल डांस ग्रुप अपने डांस के खास अंदाज के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ से ‘साडी गली’ और ‘बार बार देखो’ से ‘काला चश्मा’ जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड सॉन्ग्स के हुक स्टेप्स पर डांस करके लाइमलाइट में आया था।

First published on: Mar 18, 2023 09:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.