बिहार में राजनीतिक उठापठक के बीच एक बार फिर सीएम बनने के लिए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह NDA में शामिल होने जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन तोड़ दिया तो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने X पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं, तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी एक पोस्ट किया है।
नीतीश कुमार के इस्तीफा देने और NDA में शामिल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने एक कविता शेयर की है। जिसे आप उनके नीचे दिए गए X पोस्ट में देख सकते हैं। वहीं रोहिणी आचार्य ने एक कूड़ा गाड़ी का फोटो शेयर कर लिखा है कि कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में, कूड़ा – मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक
तेज प्रताप यादव का पोस्ट
रोहिणी आचार्य का पोस्ट
हालांकि तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट नहीं किया है और नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजस्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा
सोशल मीडिया पर अन्य लोगों की प्रतिक्रियाएं
यह भी पढ़ें : ‘शेर अकेला ही आता है’- बिहार में बवाल के बीच तेजस्वी यादव की बहन ने शेयर किया वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तेज प्रताप यादव को जिस तरह पार्टी में साइडलाइन किया गया था, उस हिसाब तो उनके समर्थकों को जश्न मनाना चाहिए। एक ने लिखा कि नीतीश कुमार हमेशा अपनी सहूलियत और स्वार्थ के लिए राजनीति करते रहे हैं और वे कभी जननेता नहीं बन पाए। एक ने लिखा कि लालू यादव का पूरा परिवार जानता है नीतीश कुमार को, लेकिन हर बार साथ मिलते ही सरकार बना लेते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
17 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines