नवरात्रि शुरू होते ही गरबा नाइट्स, ट्रेडिशनल आउटफिट्स और सोशल मीडिया रील्स की धूम शुरू हो जाती है. लेकिन कई लोगों के लिए एक छोटी-सी परेशानी भी रहती है गरबा करने के लिए पार्टनर कहां से लाएं? गुजरात के एक युवक ने इसी समस्या का अनोखा हल निकालने की कोशिश की है. उन्होंने लोगों के लिए ‘Rent a Garba Partner’ सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है. इंस्टाग्राम यूजर कृष मिस्त्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने गरबा पार्टनर के लिए तीन अलग-अलग पैकेज बताए हैं. इनकी कीमत 1,000 रुपये से शुरू होकर 2,000 रुपये तक है. पोस्ट सामने आने के बाद यह आइडिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
1,000 रुपये के सिल्वर पैकेज में क्या मिलेगा?
सबसे सस्ता Silver Package 1,000 रुपये का है. इसमें दो घंटे तक गरबा करने का मौका, मैचिंग आउटफिट, गरबा के बेसिक स्टेप्स सिखाने की छोटी-सी ट्यूटोरियल और साथ में सेल्फी शामिल हैं.
1,500 रुपये में गोल्ड पैकेज
Gold Package की कीमत 1,500 रुपये रखी गई है. इसमें चार घंटे तक गरबा करने के साथ एक मजेदार ‘फर्जी कहानी’ भी शामिल है, यानी दोनों ऐसे दिखेंगे जैसे पहले से एक-दूसरे को जानते हों और उनकी मुलाकात की कोई कहानी हो. इसके अलावा सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए वीडियो भी बनाए जाएंगे.
2,000 रुपये में प्लेटिनम पैकेज
सबसे महंगा Platinum Package 2,000 रुपये का है. इसमें पूरे दिन गरबा करने की सुविधा दी गई है. इसके अलावा इवेंट के बाद माथे पर किस, दुपट्टा और झुमके ठीक करने में मदद और ग्राहक को सुरक्षित घर तक छोड़ने की सुविधा भी पैकेज में शामिल बताई गई है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
कृष मिस्त्री ने पोस्ट के कैप्शन में लोगों से कमेंट के जरिए आवेदन करने को कहा. इसके बाद पोस्ट पर कई तरह के कमेंट आने लगे. कुछ यूजर्स ने इसे नया साइड बिजनेस बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि ‘Rent a Garba Partner’ एक नई नौकरी है. वहीं, कुछ लोग इस सर्विस को लेकर काफी गंभीर नजर आए. उन्होंने खुद और अपने दोस्तों के लिए आवेदन करने की इच्छा जताई और इसके बारे में ज्यादा जानकारी मांगी. नवरात्रि में गरबा नाइट्स के बढ़ते क्रेज और सोशल मीडिया पर तस्वीरों-रील्स की होड़ के बीच यह आइडिया लोगों को काफी अलग और दिलचस्प लग रहा है. हालांकि, यह पोस्ट मजाक के तौर पर है या वास्तव में ऐसी सर्विस शुरू की जा रही है, इसे लेकर पोस्ट में अलग से कोई जानकारी नहीं दी गई है.
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines