Nashik-Chandwad Highway Tomb : महाराष्ट्र के नासिक का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, इस फोटो में हाईवे के बीच में एक मजार बनाई गई थी। फोटो वायरल होने के बाद इस पर खूब बवाल हुआ। कई लोगों ने कहा कि अगर इस मजार को नहीं हटाया गया तो वहां एक मंदिर भी बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और रात में ही बुलडोजर लेकर पहुंच गया।
हाईवे पर बनी थी मजार
मामला महाराष्ट्र के नासिक-चंदवाड हाईवे का है, जहां डिवाइडर के बीच में ही एक मजार बना दी गई थी। बीजेपी विधायक नितेश राणे ने इसको लेकर सवाल उठाया और कई आरोप लगाए थे। नितेश राणे का कहना था कि इस मजार पर फूल चढ़ाने किए मालेगांव से मौलाना को बुलाया गया था।
वहीं बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि मजार बनाने के लिए एक अधिकारी ने 20 हजार रुपये भी लिए, इसकी शिकायत नितिन गडकरी से भी की गई। नितेश राणे ने कहा था कि अगर हाईवे के बीच में बनी मजार पर बुलडोजर नहीं चला तो हम वहीं पर हनुमान मंदिर बनाएंगे।
देखिए वीडियो
इसके बाद इस मजार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और प्रशासन पर सवाल उठने लगे। अब एक और तस्वीर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मजार वाली जगह पर कुछ अधिकारी और बुलडोजर पहुंच हुआ है। इस मजार को प्रसाशन ने हटा दिया है।
मजार हटाए जाने की फोटो शेयर कर नितेश राणे ने लिखा कि ये हिन्दू सरकार है, याद रखना। नितेश राणे के इस पोस्ट पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि अच्छा किया कि उसे हटा दिया , अब जितने में इस तरह मजार या मंदिर बने हैं, सब पर कार्रवाई हो। एक ने लिखा कि हिन्दू सरकार है ठीक है लेकिन कम से कम से अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई है, ये कहने में क्या दिक्कत है?
बता दें कि सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे धार्मिक चश्मे से देख रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इस तरह के अवैध निर्माण पर कार्रवाई होनी ही चाहिए चाहे वो किसी धर्म से जुड़े क्यों न हों।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines