Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में…

मुंबई में एक विदेशी महिला ट्रैवलर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर छेड़छाड़ और पीछा किए जाने की घटना का खुलासा किया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Feb 27, 2026 18:21

शहर में एक विदेशी महिला ट्रैवलर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी.

महिला ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से भारत में रह रही हैं और उनका अनुभव अब तक काफी अच्छा रहा है. लोगों का व्यवहार उन्हें ज्यादातर अच्छा और स्वागत करने वाला लगा. लेकिन मुंबई में उनके साथ पहली बार ऐसा बुरा अनुभव हुआ.

---विज्ञापन---

महिला के मुताबिक, कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे और बार-बार मना करने के बावजूद उनके साथ तस्वीरें लेने की ज़िद कर रहे थे. वे करीब 15 मिनट तक पीछे-पीछे घूमते रहे. महिला ने कहा कि वह बहुत असहज महसूस कर रही थीं और आखिर में उन्हें दूरी बनाने के लिए उन लोगों को धक्का देना पड़ा.

वीडियो में महिला ने कहा, “ना का मतलब ना होता है. आपकी सुरक्षा और आराम सबसे जरूरी है.”

इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

First published on: Feb 27, 2026 06:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.